TMC दफ्तर में झड़प के बाद एक्शन, अभिषेक बनर्जी और डेरेक समेत कई के खिलाफ FIR दर्ज; 13 लोग गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कैमैक स्ट्रीट स्थित TMC दफ्तर में एक दिन पहले हुई झड़प के मामले में पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी, राज्यसभा MP डेरेक ओ’ब्रायन और दो अन्य पार्टी लीडर्स के विरुद्ध 3 FIR दर्ज की गईं। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

अवैध होर्डिंग को लेकर हुई थी झड़प

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड, उनके सपोर्टर्स और पार्टी के कुछ लीडर्स की गुरुवार को पुलिस और कोलकाता नगर निगम के अफसरों के साथ झड़प हो गई थी। वे अफसरों को कैमैक स्ट्रीट स्थित बिल्डिंग में घुसने और एक ”अवैध” होर्डिंग को हटाने से रोकने का प्रयास कर रहे थे।

शेक्सपियर सरणी थाने में रजिस्टर हुई FIR

एक सीनियर अफसर के मुताबिक, पुलिसकर्मियों और KMC अधिकारियों को उनके काम में रुकावट डालने, उनके ऊपर अटैक करने और गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने के आरोपों के मामले पर शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किए गए।

किन-किन मामलों में दर्ज की गई FIR?

कोलकाता पुलिस के अधिकारी ने कहा, ”TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ’ब्रायन और अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। एक FIR केएमसी के विज्ञापन विभाग के अधिकारी की शिकायत पर रजिस्टर की गई जबकि दूसरी FIR नगर निकाय के अनुरोध पर दर्ज हुई।”

TMC दफ्तर में वॉकी-टॉकी भी छीने जाने का आरोप

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तीसरी FIR एक पुलिस सार्जेंट की शिकायत पर रजिस्टर की गई जिसमें आरोप लगाया गया था कि अज्ञात लोगों ने कर्मचारियों के काम में रुकावट डाली और सरकार की तरफ से उन्हें दिया गया वॉकी-टॉकी भी छीन लिया।

पुलिस ने अब तक 13 लोगों को किया गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के ACP (जासूसी विभाग) कुणाल अग्रवाल ने कहा, ”पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 लोगों को अरेस्ट किया है। केस की पड़ताल जारी है।” अधिकारी ने बताया कि दफ्तर में झड़प कैसे शुरू हुई और FIR में नामजद लोगों के रोल का पता लगाने के लिए अफसर वीडियो फुटेज खंगाल रहे हैं और मौके पर मौजूद लोगों के स्टेटमेंट्स की जांच कर रहे हैं।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया धक्का-मुक्की का आरोप

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को कोलकाता में TMC के कैमैक स्ट्रीट दफ्तर से ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ का बिलबोर्ड हटाने के दौरान हंगामा हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान TMC नेता और पुलिस आमने-सामने थे। इसके बाद TMC और पुलिस दोनों ने एक-दूसरे पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया था।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की TMC नेता मिठू सरदार पर महिलाओं ने अंडे फेंके, सामने आया VIDEO





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें