गाड़ी चलाते हुए अचानक टर्न लेने का नतीजा क्या होता है, इस Video में देखिए, दिल दहल जाएगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

भारत के विभिन्न राज्यों से हर रोज सड़क हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं। कई बार एक पक्ष की लापरवाही के कारण दूसरे पक्ष के भी लोगों की मौत और घायल होने की घटना होती है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के झुंझुनूं से भी सामने आया है। यहां एक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक बाइक सवार द्वारा बीच रास्ते पर अचानक से टर्न लेने के कारण पीछे से आ रही बाइक उससे बुरी तरह से टकरा गई जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

क्या है पूरा मामला?

झुंझुनूं शहर के मंडावा रोड पर स्टेडियम और जिला जेल के पास मंगलवार को दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब आगे चल रही बाइक के चालक ने अचानक किसान कॉलोनी की तरफ जाने वाली सड़क पर बाइक मोड़ दी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक उससे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।

अचानक टर्न लेते ही पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, मंडावा की तरफ से एक बाइक आ रही थी। बाइक को एक युवक चला रहा था और उसके पीछे एक महिला बैठी थी। इस दौरान युवक ने किसान कॉलोनी रोड की तरफ अचानक बाइक घुमा दी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक आगे चल रही बाइक से जा भिड़ी। पीछे वाली बाइक पर दो युवक सवार बताए जा रहे हैं। अचानक बाइक मुड़ने के कारण पीछे आ रहा चालक समय रहते बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया और जोरदार टक्कर हो गई। आपको बता दें कि इसस पहले राजस्थान के भीलवाड़ा में भी सड़क हादसा हुआ था। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी जिसमें सरकारी शिक्षक की मौत हो गई।

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार

झुंझुनूं के मंडावा में दोनों बाइकों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास की दुकानों पर मौजूद दुकानदार और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने सड़क पर गिरे बाइक सवारों को संभाला और उनकी मदद की। हादसे के कारण मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। (रिपोर्ट: अमित शर्मा)

ये भी पढ़ें- पिलानी में दो बाइकों की भिड़ंत, टक्कर के बाद हवा में उछले युवक, CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा, जयपुर में गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत; भीड़ देखती रही, पिता ने निकाले शव



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें