IND vs AFG T20 सीरीज में बढ़ेगी कप्तान श्रेयस अय्यर की टेंशन, सिलेक्टर्स ने आखिर ऐसा क्या कर दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर से श्रेयस अय्यर के पास रहेगी। हालांकि जो टीम पिछली टी20 सीरीज में थी, उससे इसमें काफी बदलाव हो गया है। इस बीच सिलेक्टर्स ने एक ऐसा काम कर दिया है, जो श्रेयस की टेंशन बढ़ाएगा। टीम में तीन ओपनर शामिल किए हैं, यानी किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा। 

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा

अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आ रही है। 13 से लेकर 17 सितंबर तक तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। मैच भले ही दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे हों, लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से की जा रही है। इस बीच जिस टीम का ऐलान हुआ है, उसमें संजू सैमसन की वापसी हो गई है। इससे पहले जब भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज हुई थी, तब वे बाहर हो गए थे और उनकी जगह प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया गया था। हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला, वे केवल दौरे पर गए और वापस आ गए। 

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन में से किसे मौका देंगे कप्तान श्रेयस अय्यर

इस बीच टीम में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहले से ही हैं और अब संजू भी आ गए हैं। तीनों प्लेयर्स ओपनिंग करते हैं। यानी किसी एक प्लेयर्स को बाहर बैठना पड़ेगा। मजे की बात ये है कि जो भी खिलाड़ी बाहर ​बैठेगा, उसी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड शुरू हो जाएगा। अभिषेक शर्मा आज की तारीख में आईसीसी की टी20 रैंकिंग के नंबर 3 खिलाड़ी हैं। संजू सैमसन ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में कमाल की बल्लेबाजी की थी। वहीं वैभव सूर्यवंशी अभी युूवा हैं और उन्हें तराशने का काम बीसीसीआई की ओर से किया जा रहा है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए तीन में से दो खिलाड़ियों को चुनना आसान काम नहीं होने वाला। जब वे 13 सितंबर की शाम को टॉस के लिए आएंगे तो सभी की नजर इसी फैसले पर होगी। 

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*। 

* फिटनेस क्लियरेंस के अधीन। 

 

यह भी पढ़ें 

 

क्विंटन डी कॉक ने टी20 क्रिकेट में जड़ा 10वां शतक, कर ली विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की बराबरी

महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया का Points Table में दबदबा बरकरार, पाकिस्तान सहित बाकी टीमों का है ये हाल

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें