बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखते ही एक्ट्रेस के फैंस को उनकी चिंता होने लगी है। मिमी चक्रवर्ती ने जैसे ही अपनी ये “असली” तस्वीरें पोस्ट कीं, देखते ही देखते वायरल हो गईं और फैंस उनसे उनका हाल पूछने लगे। एक्ट्रेस ने जो अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनका चेहरा सूजा हुआ दिख रहा है और होठों पर भी चोट के निशान हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर करते हुए इस घटना के बारे में जानकारी भी दी है, जिसके बाद फैंस कमेंट करते हुए उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
मिमी चक्रवर्ती को क्या हुआ?
मिमी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके चेहरे से लेकर पैर तक में समस्या देखने को मिल रही है। शेयर की गई तस्वीरों में से एक में जहां उनके गाल सूजे हुए हैं और होठ में भी चोट के निशान हैं तो वहीं एक अन्य तस्वीर में पैर में भी समस्या देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि आखिर उनके गाल में सूजन क्यों है।
मिमी ने बताई वजह
फोटो शेयर करते हुए मिमी चक्रवर्ती ने कैप्शन में लिखा, ‘एक दांत निकल गया। एक गाल सूजा हुआ है। कुछ टांके लगे हैं। होंठ पर चोट है। पैरों में ऐंठन है। बिखरे बाल। बिना मेकअप का चेहरा। कॉफ़ी। कुत्ते। यही सब दोहराना।’ कैमरे के पीछे कोई ग्लैमर टीम नहीं है। मैं तो ऐसी ही उठती हूं’ जैसा कोई दिखावा नहीं। बस एक आम इंसान की जिंदगी का एक बहुत ही आम हफ्ता। शायद हमने ऑनलाइन ‘परफेक्ट’ दिखने को इतना नॉर्मल बना दिया है कि असलियत दिखाना अचानक बहादुरी जैसा लगने लगा है। असल में ‘असली’ दिखना भी काफी कूल है।’
फैन्स का रिएक्शन
मिमी चक्रवर्ती ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं, कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रिया देते हुए फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अपना ख्याल रखना, मजबूत लड़की’, एक और लिखता है- ‘आप अब भी मेरी जान-पहचान में सबसे बेहतरीन इंसान हो’। एक ने कमेंट में लिखा- ‘जल्द ठीक हो जाइये, आपके जल्द ठीक होने की दुआ कर रही हूं’। एक ने एक्ट्रेस पर प्यार लुटाते हुए लिखा- ‘आपको बहुत सारा प्यार… आप जल्द ही वापस आ जाओगी’।
TMC की सांसद रह चुकी हैं मिमी चक्रवर्ती, 2024 में इस्तीफे का ऐलान किया
बता दें, मिमी चक्रवर्ती बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं और TMC की सांसद रह चुकी हैं। फरवरी 2024 में मिमी ने कहा था कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है और पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। मिमी का कहना था कि वह 2022 में ही इस्तीफा देना चाहती थीं, लेकिन पार्टी ने तब उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो मिमी चक्रवर्ती आखिरी बार होईचोई (Hoichoi) सीरीज ‘क्वीन्स’ (Queens) में नजर आई थीं। वहीं पिछले दिनों वह एक पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहीं। मिमी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक इवेंट के दौरान अपने साथ हुई बदसलूकी का खुलासा किया था। इसी के साथ उन्होंने इवेंट ऑर्गनाइजर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ेंः अवैध सट्टेबाजी ऐप्स ने बढ़ाई फिल्मी सितारों की मुश्किल, विजय देवरकोंडा के बाद इन दो हसीनाओं को ED ने भेजा समन









