दलीप ट्रॉफी की दोनों फाइनलिस्ट के नाम तय, ईशान किशन और तिलक वर्मा में होगी खिताबी भिड़ंत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल की दोनों टीमों के नाम तय हो गए हैं। ईस्ट जोन की टीम ने पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को हराकर पहले ही अपनी जगह फाइनल में पक्की कर ली थी। अब साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को हराकर अपनी सीट तय कर ली है। यानी अब फाइनल मैच में ईशान किशन और तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीमों का आमना सामना होगा। 

6 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा ​दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच

तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन की टीम ने सेमीफाइल में कन्हैया वधावन की कप्तानी वाली नॉर्थ जोन की टीम को सात विकेट से हराकर ​​दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली। अब ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच फाइनल मैच 6 सितंबर से एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार खेल दिखाने के बाद यहां तक पहुंची हैं। ऐसे में उम्मीद है कि फाइनल मैच भी काफी रोचक होगा। जो टीम अच्छा खेल दिखाएगी, वो इस खिताब को जीत जाएगी। 

तिलक वर्मा ने पहली पारी में लगाया शतक, दूसरी में अर्धशतक लगाकर रहे नाबाद

साउथ जोन को फाइनल तक ले जाने में उसके कप्तान तिलक वर्मा की बड़ी भूमिका रही। सेमीफाइनल में साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 166 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद जब वे दूसरी पारी में उतरे तो वहां भी उन्होंने 51 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया। इस बीच ईस्ट जोन की टीम में जहां एक ओर कप्तान ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी हैं, वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इसी टीम के लिए खेल रहे हैं। 

जबरदस्त होगी ईशान किशन और तिलक वर्मा के बीच की जंग

इस साल ​दलीप ट्रॉफी का आगाज 23 अगस्त से हुआ था। अब इसके फाइनल की दो टीमें मिल चुकी हैं। ईशान किशन अभी तक अपनी कप्तानी में एक भी डोमेस्टिक मैच नहीं हारे हैं। ऐसे में वे फाइनल जीतने के मजबूत दावेदार हैं। वहीं तिलक वर्मा ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है, उससे नहीं लगता कि वे ट्रॉफी को इतनी आसानी से जाने देंगे। यानी फाइनल मैच काफी कड़ाकेदार रहने की उम्मीद की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings में फिर उलटफेर, जो रूट और शुभमन गिल को नुकसान, बाबर आजम को जबरदस्त घाटा

IND vs AFG T20 सीरीज में बढ़ेगी कप्तान श्रेयस अय्यर की टेंशन, सिलेक्टर्स ने आखिर ऐसा क्या कर दिया

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें