रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर और वनडे विश्व कप 2027 पर चर्चा, BCCI बड़े फैसले के लिए तैयार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

रोहित शर्मा अगले साल होने वाला वनडे विश्व कप खेल पाएंगे कि नहीं, इसको लेकर पिछले काफी वक्त से लगातार चर्चा हो रही है। अब ऐसा लगता है कि बीसीसीआई की ओर से इस मामले को लेकर पटाक्षेप कर दिया जाएगा। दरअसल गुरुवार को बीसीसीआई की एक बड़ी और अहम बैठक होने वाली है। इसमें कई मसलों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि बैठक में कुछ ऐसे निर्णय लिए जा सकते हैं, जो सभी के लिए चौंकाने वाले होंगे। आने वाले कुछ घंटे भारतीय क्रिकेट के लिए काफी खास होने वाले हैं। 

बीसीसीआई सचिव ने बुलाई है मीटिंग, कई बड़े लोगों की मौजूदगी संभव

बीसीसीआई की एक मीटिंग गुरुवार को मुंबई में होगी। सचिव देवजीत सैकिया इसे बुला रहे हैं, जाहिर है कि वे तो रहेंगे ही। साथ ही चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, सीईओ चीफ वीवीएस लक्ष्मण और हेड कोच भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। इस बीच पता चला है कि टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल के अलावा टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर भी मौजूद रह सकते हैं। टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, इसको लेकर समीक्षा की जाएगी। हो सकता है कि दोनों कप्तान ऑनलाइन मीटिंग में शामिल हों। 

रोहित शर्मा को लेकर बना हुआ है गफलत का माहौल

इस बीच सबसे बड़ी और खास बात ये होगी कि रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही इसी साल के आखिर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे का भी रोडमैप तैयार किया जाएगा। इस दौरान केंद्र में वनडे विश्व कप 2027 तो रहेगा ही। बीच में इस तरह की खबरें सामने आई थीं कि सिलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि वे वनडे विश्व कप की योजनाओं में शामिल नहीं हैं। कहा तो यहां तक गया था कि इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला गया वनडे मैच उनका आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला होगा, लेकिन इसके बाद तुरंत बाद बीसीसीआई सचिव ने ऐसी किसी भी बात से साफ इन्कार कर दिया था। 

गुरुवार की बैठक से तस्वीर होगी साफ

इस दौरान कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि बीसीसीआई और सिलेक्शन कमेटी में आपस में बन नहीं रही है। रोहित शर्मा को लेकर बीसीसीआई और सिलेक्शन कमेटी की अलग अलग राय है। अब मुंबई में गुरुवार को होने वाली बैठक के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी कि रोहित शर्मा का करियर कहां तक जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

अभिषेक शर्मा पर मंडराया खतरा, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने दे दी चुनौती

दलीप ट्रॉफी की दोनों फाइनलिस्ट के नाम तय, ईशान किशन और तिलक वर्मा में होगी खिताबी भिड़ंत

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें