सुबह नई दुकान का उद्घाटन, शाम को घर में मिली कपल की लाशें… 2 साल की लव मैरिज का दर्दनाक अंत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

हरियाणा के सोनीपत में 2 साल पहले लव मैरिज करने वाले दंपति ने सुसाइड कर लिया। पति का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि पत्नी की लाश बेड के पास पड़ी थी। उसके गले में भी फंदा था। कबीरपुर गांव में हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवाया। 

नई दुकान की खुशी मातम में बदली

आज ही युवक ने अपनी नई कन्फेक्शनरी दुकान का उद्घाटन किया, घर में हवन कराया और कुछ घंटों बाद वह और उसकी पत्नी अपने कमरे में मृत पाए गए। जानकारी के अनुसार, मृतक ऋतिक मूल रूप से गन्नौर क्षेत्र के गांव तेवड़ी का रहने वाला था, जबकि उसकी पत्नी सिमरन गांव राठधाना की रहने‌ वाली थी। दोनों ने 2 साल 17 मई 2024 को परिवार के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था।

शादी के बाद दोनों सोनीपत के कबीरपुर में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। लेकिन शादी के 2 साल बाद ही दोनों के रिश्ते का दर्दनाक अंत हो गया। फिलहाल पति-पत्नी के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

सुबह हवन में खुश था कपल, कुछ घंटों बाद घर में मिले दोनों के शव

घटना वाले दिन ही ऋतिक ने आईटीआई चौक के पास नई दुकान खोली थी और वहां हवन का आयोजन हुआ था, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आए थे। हवन के बाद माता-पिता अपनी ड्यूटी पर चले गए और दंपति घर पर थे। जब परिजनों ने फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो घर जाकर देखने पर ऋतिक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला और सिमरन का शव बेड के पास संदिग्ध हालत में था। उसके गले में भी फंदा लगा हुआ था। 

ऋतिक और सिमरन की फाइल फोटो।

Image Source : REPORTER INPUTऋतिक और सिमरन की फाइल फोटो।

परिजनों के मुताबिक, सुबह हिमांशु की उसके भाई ऋतिक से नई दुकान को लेकर बातचीत हुई थी। इसके बाद जब ऋतिक ने फोन नहीं उठाया तो उसका भाई घर पहुंचा। वहां दोनों को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले उनके बीच किसी तरह का विवाद या तनाव तो नहीं था।

आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं

शुरुआती जांच में दंपती द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं हो पाया है। मामले की जानकारी देते हुए सोनीपत पुलिस के प्रेस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि कबीरपुर में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बता दें कि इससे एक दिन पहले ऐसा ही एक मामला यूपी के झांसी में सामने आया। यहां 27 वर्षीय शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिवानी का शव घर के कमरे में बिस्तर पर मिला। वहीं, उसका पति यश ठाकुर घटना के बाद से फरार है। 

(रिपोर्ट-सन्नी मलिक)

यह भी पढ़ें-

लव मैरिज करने वाली बहन राखी बांधने के बाद गायब, पति ने भाई पर ही अपहरण का आरोप लगाया

18 साल की सुनीता का शव तालाब में मिला, शरीर पर बंधे 20-20 किलो के दो पत्थर और जले बाल; 5 महीने पहले की थी लव मैरिज



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें