दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी, दबोचे हिमांशु भाऊ सिंडिकेट के 4 गुर्गे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। राजस्थान के कोटा से हिमांशु भाऊ सिंडिकेट के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 19 साल का रमन उर्फ फौजी और 22 साल का करण भी शामिल हैं। इन दोनों पर दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में संगीन वारदातों में शामिल होने का आरोप है।

अया नगर मर्डर केस में दोनों थे वांटेड

बता दें कि अया नगर मर्डर केस में भी दोनों वांटेड थे, इस वारदात में 70 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई थी। इन पर द्वारका मोड़ मर्डर केस में 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग का भी आरोप है।

रमन उर्फ फौजी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का भी है केस

रोहतक के रिटोली में हिमांशु भाऊ के दुश्मन सनी रिटोली पर हमले में भी इनका नाम शामिल है। बुलंदशहर के ककोड़ में गैंगस्टर के विरोधी पर अंधाधुंध फायरिंग का भी आरोप है। करण पर रेवाड़ी और पलवल में फायरिंग के अलग-अलग मामलों में भी आरोप हैं। वहीं, रमन के खिलाफ दिल्ली में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है।

रमन-करण पर कई राज्यों में घोषित है इनाम

जान लें कि रमन और करण दोनों पर अलग-अलग राज्यों में इनाम घोषित था। दोनों को पनाह देने और पैसों के लेन-देन में मदद करने वाले दो सगे भाई भी गिरफ्तार हुए हैं। गिरफ्तार भाइयों की पहचान शेखर तिवारी और विनोद तिवारी के तौर पर हुई है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड लिया गया।

गैंग के नेटवर्क को लेकर हो रही पूछताछ

स्पेशल सेल अब आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के नेटवर्क और बाकी साथियों की जानकारी जुटा रही है। ये कार्रवाई स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाह की निगरानी में हुई। इससे पहले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंजीत महल गैंग के गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी, ISI के ड्रोन से लाए गए हथियारों का जखीरा बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें