जयपुर के सितापुरा सेंटर पर नहीं हो पाई NEET-PG 2026 की परीक्षा, NBEMS ने बताई री-एग्जाम की डेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राजस्थान के जयपुर में नीट पीजी परीक्षा 2026 के दौरान गड़बड़ी हुई। इसके बाद सिर्फ इस परीक्षा केंद्र पर पेपर रद्द कर दिया गया और पांच सितंबर को दोबारा परीक्षा का ऐलान किया गया। अब यह परीक्षा 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे से होगी। एग्जाम सेंटर में गड़बड़ी होने पर परीक्षा देने आए छात्र और उनके परिजन नाराज हो गए। पुलिस ने इन लोगों को समझाने की कोशिश की और हालात काबू में रखे।

एसीपी ललित शर्मा ने बताया, “हमें जानकारी मिली कि सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा था, जिसकी वजह से एग्जाम नॉर्मल तरीके से नहीं हो सका। कुछ कैंडिडेट्स के कंप्यूटर खुले जबकि कुछ के नहीं, जिससे एग्जाम में रुकावट आई। स्टूडेंट्स एग्जाम और प्रोसेस को लेकर गुस्से में हैं। हम उनसे इस मामले पर बात कर रहे हैं और उन्हें काउंसलिंग देने की कोशिश कर रहे हैं। एक लॉजिकल और सही हल निकालने के लिए ऑर्गनाइजिंग एजेंसी से भी हायर लेवल पर बात की जा रही है।”

NBEMS ने परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, “राजस्थान, जयपुर के ION डिजिटल जोन सीतापुरा में होने वाली नीट पीजी- 2026 परीक्षा को सेंटर में बिजली जाने की वजह से रीशेड्यूल कर दिया गया है। इस सेंटर को दिए गए सभी कैंडिडेट्स की परीक्षा अब 5 सितंबर, 2026 को होगी।”

नोटिस में क्या बताया?

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने नोटिस जारी कर दोबारा परीक्षा कराने की बात कही। इसमें बताया गया कि ION डिजिटल जोन IDZ सीतापुरा सेंटर टीसी नंबर 41682 और 41683 पर प्रभावित कैंडिडेट्स के लिए नीट पीजी परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने बताया कि नीट पीजी परीक्षा 2026 30 अगस्त को आयोजित की गई। परीक्षा 2,73,096 रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर के 1111 सेंटर्स पर 2,65,980 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। लगभग 2,63,535 कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा पूरी हुई। लेकिन, ION डिजिटल जोन IDZ सीतापुरा सेंटर में बिजली की दिक्कतों की वजह से परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। इस परीक्षा का सफल आयोजन कराने की जिम्मेदारी टीसीएस एजेंसी के ऊपर थी।

5 सितंबर को होगी परीक्षा

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड के नोटिस में कहा गया, “जो भी कैंडिडेट्स परीक्षा पूरी नहीं कर पाए, बोर्ड उन्हें हुई परेशानी के लिए खेद जताता है। उनकी दोबारा परीक्षा 5 सितंबर (शनिवार) को दोपहर तीन बजे जयपुर, राजस्थान में होगी। ऐसे कैंडिडेट्स के लिए नए एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही जगह के बारे में और जानकारी अलग से शेयर की जाएगी। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

NTA ने जारी किया UGC-NET का रिजल्ट, 4000 से ज्यादा छात्र JRF के लिए क्वालिफाई

बोर्ड, JEE और NEET उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! बिहार सरकार ने लॉन्च किया ‘विद्या साथी’ शिक्षक सहायता ऐप; ये होंगे फायदे





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें