देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहर कानपुर के बीच रेल कनेक्टिविटी और भी ज्यादा मजबूत होने जा रही है। भारतीय रेल ने दिल्ली से इटावा, अलीगढ़ के रास्ते कानपुर तक दो नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इनमें से एक ट्रेन नई दिल्ली और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी। जबकि, दूसरी ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से कानपुर सेंट्रल के बीच चलाई जाएगी। भारतीय रेल ने इन दोनों स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की हैं।
इन दो स्पेशल ट्रेनों के चलने से दिल्ली और कानपुर के बीच यात्रा करना काफी आरामदेह और सुविधाजनक होगा। कानपुर, उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र भी है और इन ट्रेनों से व्यापारियों को भी काफी लाभ मिलेगा।
नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली से कानपुर तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 02456, नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 7 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार सुबह 07:45 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन अलीगढ़ से 09:52 बजे, इटावा से 11:55 बजे होते हुए 13:15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
वापसी में, कानपुर से नई दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 02455, कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 7 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को 15:00 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन इटावा से 16:20 बजे, अलीगढ़ से 18:15 बजे होते हुए रात 20:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में 5 स्लीपर क्लास, 15 थर्ड क्लास एसी और 2 SLR कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।
आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन
आनंद विहार से कानपुर तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 02458, आनंद विहार-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 8 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को सुबह 08.20 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन अलीगढ़ से 09:52 बजे, इटावा से 11:55 बजे होते हुए 13:15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
वापसी में, कानपुर से आनंद विहार तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 02457, कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 8 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 15:00 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन इटावा से 16:20 बजे, अलीगढ़ से 18:15 बजे होते हुए रात 20:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस ट्रेन में 5 स्लीपर क्लास, 15 थर्ड क्लास एसी और 2 SLR कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।
ये भी पढ़ें
FPIs ने अगस्त में किया 30,919 करोड़ रुपये का निवेश, इस साल 2.23 लाख करोड़ रुपये की हो चुकी है निकासी







