जन्माष्टमी पर इन 4 राशियों की मौज, हर मोर्चे पर मिलेगी सफलता, खुशखबरी और धनलाभ के बनेंगे योग, ये हैं कल की लकी राशियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

4 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, मेष और तुला समेत 4 राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। इन्हें जीवन के ज्यादातर मोर्चे पर अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। जानिए कौन सी हैं 4 सितंबर की सबसे लकी राशियां, जिनके लिए दिन बेहद शानदार रहने के योग हैं।

  1. मेष राशि: आपके लिए 4 सितंबर का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके कई काम बिना ज्यादा परेशानी के पूरे हो सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम आगे बढ़ाने या नई योजना की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। किसी दोस्त के साथ चल रही गलतफहमी बातचीत से दूर हो सकती है। घर की नई जिम्मेदारियां संभालने में सफल रहेंगे।
  2. कर्क राशि: आपके लिए यह दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रह सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने और लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। संतान की सफलता से घर में खुशी का माहौल बनेगा और बधाई देने वालों का आना-जाना लगा रह सकता है। घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों और पुराने परिचितों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। पड़ोसी आपके कार्यों की सराहना करेंगे।
  3. तुला राशि: जन्माष्टमी का दिन आपके लिए कई मामलों में शुभ रहने वाला है। अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो दिन आपके पक्ष में रह सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और यात्रा से व्यावसायिक संबंध बेहतर हो सकते हैं। जिस काम का लंबे समय से इंतजार था, उसके पूरा होने की संभावना है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा और वे किसी कंप्यूटर कोर्स से जुड़ने का फैसला कर सकते हैं।
  4. मकर राशि: 4 सितंबर का दिन आपको लाभ देने वाला साबित हो सकता है। वर्षों से की गई मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। आप पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और काम में मन लगा रहेगा। स्टील के कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। कपड़े के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: कृष्ण जन्माष्टमी क्यों मनाई जाती है, जानिए इसकी पौराणिक कथा क्या है?

जन्माष्टमी पर घर ला रहे हैं लड्डू गोपाल तो इन बातों का रखें ध्यान, स्नान-शृंगार से लेकर शयन तक ये हैं पूजा नियम



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें