जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं मखाने की खीर का भोग, शेफ से जानें 1 कप मखाने से कैसे बनाएं?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

जन्माष्टमी के मौके पर लोग माखन मिश्री से लड्डू गोपाल को भोग लगाते हैं। लेकिन अगर आप अपने लड्डू गोपाल के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो इस बार मखाने की खीर का भोग लगाएं। लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए, मखाने की खीर एक बेहतरीन विकल्प है। लोकप्रिय कुकिंग यूट्यूब चैनल bharatzkitchen HINDI के होस्ट भरत वाधवा बता रहे हैं सिर्फ 1 कप मखाने से गाढ़ी और रबड़ीदार मखाने की खीर कैसे तैयार करें।

मखाना खीर के लिए सामग्री

1 बड़ा चम्मच देसी घी, काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी, किशमिश, 70 ग्राम मखाना, पानी, 1 लीटर फुल क्रीम दूध, केसर, 6-7 बड़े चम्मच चीनी, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 1 छोटा चम्मच गुलाब जल, आधा कप गर्म दूध

मखाना खीर बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: मखाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले, केसर दूध बना लें। केसर को अच्छी तरह से कूट लें और फिर उसे आधे कप दूध में डालें और अच्छी तरह से मिलाकर आगे इस्तेमाल के लिए रख दें। 

  • दूसरा स्टेप: अब, गैस पर कड़ाही रखें और उसमें घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तब उसमें बारी बारी काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी सभी ड्राइफ्रूट्स अच्छी तरह से रोस्ट करें। जब ड्राइफ्रूट्स रोस्ट हो जाएं तब उसी कड़ाही में मखाना में मीडियम फ्लेम पर कुरकुरा होने तक रोस्ट कर लें। अगर, कड़ाही में घी खत्म हो गया हो तो उसका इस्तेमाल कर लें। अब, रोस्ट करने के बाद मखाना को मिक्सी में ग्राइंड कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि मखाना बारीक नहीं होना चाहिए इसलिए प्लस मोड पर ही मिक्सर चलाएं। 

  • तीसरा स्टेप: अब एक गहरे बर्तन में एक लीटर दूध डालकर उसे अच्छी तरह गर्म कर लें। जब दूध गर्म हो जाए तब उसमें पीसा हुआ मखाना डालें। अब इसे मीडियम आंच पर लगातार चलाते रहें। दूध बर्तन से चिपके न इसलिए उसे लगातार चलाते रहें। 

  • चौथा स्टेप: जब दूध एकदम गाढ़ा होने लगे तो मैशर की मदद से मखाने को अच्छी तरह से मैश कर लें. कुछ समय बाद इसमें इलायची पाउडर, गुलाब जल, भुने हुए ड्राइफ्रूट्स, केसर वाला दूध और चीनी डालकर एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं।

  • पांचवां स्टेप: कुछ मिनटों में देखेंगे आपकी मखाने की रबड़ी स्टाइल खीर बनकर तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर कान्हा को भोग लगाएं।



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें