गाजियाबाद में दो लड़कों और एक युवक ने लड़की का अपहरण कर की हैवानियत, केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गाज़ियाबाद में बुधवार को दो नाबालिग लड़कों और 18 साल के एक युवक ने 13 साल की लड़की का अपहरण किया और फिर उसके साथ हैवानियत की। गाजियाबाद पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने  अपहरण और गैंग-रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कों की उम्र 16 और 17 साल है। पुलिस के मुताबिक, लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की घटना बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जिसके बाद लड़की किसी तरह से बचते हुए अपने घर लौटी और अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसकी मां ने वेव सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने क्या जानकारी दी


वेव सिटी की असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस प्रियाश्री पाल ने कहा, “शिकायत के आधार पर, पुलिस ने वेव सिटी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण) और 70(2) (गैंग-रेप) के साथ-साथ ‘बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम’ (POCSO) के प्रावधानों के तहत FIR दर्ज किया है। गुरुवार को दोनों नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया और 18 साल के युवक को गिरफ़्तार किया गया। लड़की का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया।”

आरोपी और पीड़िता स्कूल स्टूडेंट्स हैं

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस ने कहा कि इस समय मेडिकल जांच के नतीजे नहीं बताए जा सकते। वहीं, मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी एक ही इलाके के रहने वाले थे और लड़की को जानते थे। पुलिस ने बताया कि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया और 18 साल के युवक को गुरुवार को उसी इलाके से गिरफ़्तार किया गया जहां कथित तौर पर यह घटना हुई थी। जांचकर्ताओं ने बताया कि तीनों संदिग्ध छात्र थे। लड़की भी एक स्थानीय स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने 18 साल के युवक के बारे में और जानकारी नहीं दी।

लड़की ने क्या बताया

जांच में शामिल एक अधिकारी ने बताया, “शिकायत के मुताबिक, लड़की बुधवार दोपहर घर से अकेली निकली थी ताकि पास की एक दुकान से चाइनीज़ खाना खा सके। वहां से तीनों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और उसे नाबालिग संदिग्धों में से एक के रिश्तेदार के घर ले गए। आरोप है कि घटना वहीं घर के बाहर एक सुनसान कमरे में हुई। एक घंटे बाद लड़की को जाने दिया गया और वह पैदल ही घर लौट आई क्योंकि उसका घर पास ही था। जब उसके माता-पिता ने उससे देर से आने का कारण पूछा, तो उसने उन्हें बताया कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है।”

ये भी पढ़ें:

रक्षाबंधन से पहले 2 सगी बहनों का मर्डर, भाई ने 10 मिनट में दोनों को मार दिया; रुड़की में सनसनीखेज हत्याकांड





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें