प्याज की बड़ी खेप लेकर दिल्ली पहुंची ‘कांदा एक्सप्रेस’, 35 रुपये प्रति किलो खरीदने को रहें तैयार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Highlights

  • दिल्ली पहुंची कांदा एक्सप्रेस
  • सस्ता होगा प्याज
  • 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज

प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए नासिक से प्याज की बड़ी खेप लेकर ‘कांदा एक्सप्रेस’ दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुंच गई है। देश के कई शहरों में प्याज की कीमतें 55-60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं, इसलिए कीमतों को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार ने राजधानी में 35 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी वाली दर पर प्याज बेचना शुरू किया है। तो अब कांदा एक्सप्रेस आने से लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध हो सकेगा।




लासलगांव से दिल्ली पहुंची कांदा एक्सप्रेस

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एशिया की सबसे बड़ी प्याज थोक मंडी लासलगांव से 450 टन प्याज लेकर एक विशेष मालगाड़ी, जिसे कांदा एक्सप्रेस नाम दिया गया है, बुधवार दोपहर को प्याज लोड होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुई थी और यह मालगाड़ी शुक्रवार की सुबह दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुंच गई है। 21 डिब्बों वाली यह मालगाड़ी ‘कांदा एक्सप्रेस’ बुधवार दोपहर करीब 3.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

सरकार ने चलाई खास ट्रेन कांदा एक्सप्रेस

देश की राजधानी दिल्ली के बाजारों में प्याज की कीमतें अचानक बढ़ गई थीं और लोगों ने बताया कि प्याज बाजारों में 50 रुपये किलो बिक रहा है। प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कांदा एक्सप्रेस चलाने की व्यवस्था की है। केंद्र सरकार ने शहरी उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बफर स्टॉक में से 840 टन प्याज राजधानी दिल्ली भेजने का फैसला किया। इस संबंध में लासलगांव के स्टेशन प्रबंधक प्रितेश दुबे ने कहा,

“करीब 450 टन प्याज ‘कांदा एक्सप्रेस’ से दिल्ली भेजी जा रही है। मराठी में प्याज को ‘कांदा’ कहा जाता है। ट्रेन दिल्ली के पास आदर्शनगर स्टेशन पहुंचेगी। अधिकारी ने कहा कि “हम ट्रेन को जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं, ताकि दिल्ली के लोगों को कुछ राहत मिल सके।”

केंद्र सरकार ने दिल्ली में गुरुवार से 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर से प्याज की खुदरा बिक्री शुरू करने का अहम फैसला लिया है। सरकार का मकसद बाजार में प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाना और लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में 55 रुपये तक पहुंची प्याज की कीमत, 35 रुपये के भाव पर बिक्री करेगी सरकार





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें