Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat, Rakhi Bandhne Ka Samay LIVE: क्या शाम को बांधी जा सकती है राखी? जानें रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त कब तक रहेगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेष राशि- रक्षाबंधन के दिन अपने भाई के अच्छे करियर के लिए बहनें उनके हाथों से अनाथालय में जरूरत की चीजें दिलवाएं।

वृष राशि- अपने भाई की तरक्की के लिए उनके हाथों से किसी जरूरतमंद को वस्त्र दान कराएं।

मिथुन राशि- अपने भाई की खुशहाली के लिए उनके हाथों से किसी जरूरतमंद को अन्न दान कराएं।

कर्क राशि- अपने भाई के हर काम में सफलता के लिए उनके हाथों से मंदिर में फूल चढ़वाएं। चावल, बताशे, दूध या चांदी की वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- अपने भाई की इच्छा पूरी करने के लिए उनके हाथों से उनकी मनपसंद खाने की चीज मंदिर में दान करवाएं।

कन्या राशि- अपने भाई के जीवन में सुख बनाये रखने के लिए गरीब जरूरतमंदों को धन या अन्न का दान करें।

तुला राशि-  अपने भाई के मान-सम्मान के लिए उनके हाथों से मंदिर में भगवान को हल्दी का तिलक लगावाएं और मंदिर में घंटी या अन्य जरूरत की चीजें दान करें।

वृश्चिक राशि- अपने भाई को धन लाभ कराने के लिए उनके हाथों से किसी ब्राह्मण को कुछ दान-दक्षिणा दिलवाएं।

धनु राशि- अपने भाई के सुख-सौभाग्य के लिए उनके हाथों से अपने इष्ट देव को किसी मीठी चीज का भोग लगवाएं। चने की दाल, हल्दी, धार्मिक पुस्तकें या पीले वस्त्रों का दान करें।

मकर राशि- रक्षाबंधन के दिन बहनें अन्न का दान करें। इसके साथ ही अपने भाई की समृद्धि के लिए उनके हाथों से किसी छोटे बच्चे को खाना खिलाएं।

कुंभ राशि- अपने भाई की तरक्की, समृद्धि और संपन्नता के लिए बेसन के लड्डू और वस्त्र का दान करें। साथ ही अपने भाई के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके हाथों से सूर्यदेव को जल अर्पित कराएं।

मीन राशि- रक्षाबंधन के दिन अपने भाई की बौद्धिक तरक्की के लिए उनके हाथों से मंदिर में पीले रंग का वस्त्र दान करवाएं। आप भी कोई पीली चीज जैसे मिठाई या फल का दान करें।





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें