भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान श्रीलंका को लगता है कि भविष्य का स्टार मिल गया है। किसी को नहीं पता था कि जो बड़े बड़े नाम हैं, उनमें से एक नया खिलाड़ी कुछ ऐसा कर जाएगा, जो भारतीय टीम के खिलाफ पिछले 26 साल से कभी नहीं हुआ। सोनल दिनुशा ने इतिहास रच दिया। जो काम साल 2000 में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने किया था, वही काम अब सोनल ने भी कर दिखाया है। उन्होंने पहले ही नहीं, बल्कि दूसरे मैच में भी जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया।
पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ किया था सोनल ने डेब्यू
सोनल दिनुशा के रूप में श्रीलंका को एक अच्छा और शानदार खिलाड़ी मिल गया है। सोनल ने पिछले ही साल बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वे चार मैच खेल चुके हैं और इसमें उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए हैं। बड़ी बात ये है कि सोनल का औसत 61.66 का है। वे एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। ध्यान रखिएगा कि इसमें भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के आंकड़े शामिल नहीं हैं, क्योंकि ये मैच अभी चल रहा है।
चार बैक टू बैक पारियों में लगाए दो शतक और दो अर्धशतक
श्रीलंका के लिए इसी सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में सोनल ने शानदार शतक ठोकने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद उसी मैच की दूसरी पारी में भी उन्होंने 84 रन बन दिए थे। इसके बाद दूसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने फिर शतकीय पारी खेली। सोनल ने 162 बॉल पर 103 रन बनाए। इसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसके बाद इसी मैच की दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक जमाया। इससे पहले केवल जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर में भारत के खिलाफ ये काम किया था। साल 2000 में फ्लावर ने चार लगातार पारियों में दो शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने एक बार तो नाबाद 232 रन भी बना दिए थे। उसके बाद अब जाकर किसी बल्लेबाज ने ऐसा काम किया है।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार हैं सोनल के आंकड़े
अभी सोनल केवल 25 साल के हैं और पिछले ही साल उनका इंटरनेशनल डेब्यू हुआ है। उन्हें अभी वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने बाकी हैं। हालांकि वे 69 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 3882 रन बना चुके हैं। इसमें 12 शतक और 20 अर्धशतक हैं। अब देखना होगा कि जैसे जैसे सोनल आगे बढ़ेंगे कैसा खेल दिखाते हैं।
यह भी पढ़ें
ऋषभ पंत ने पकड़ ली टीम इंडिया की कमजोरी, बोले- बाहर से कोई नहीं आएगा VIDEO








