इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट मैच से पहले लगा बड़ा झटका, ब्रायडन कार्स हुए बाहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स नाइट क्लब विवाद में फंसने के बाद इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। साथ ही में उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो गया है। दूसरे टेस्ट के लिए कार्स की जगह तेज गेंदबाज सोनी बेकर को टीम में शामिल किया गया है। ब्रायडन कार्स को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी किया है।

ब्रायडन कार्स को लेकर ECB ने क्या कहा?

ब्रायडन कार्स को लेकर ECB ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि जब तक इस पूरे मामले की जांच चल रही है और सारी सच्चाई सामने नहीं आ जाती, तब तक ब्रायडन कार्स को दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में नहीं चुना जाएगा। ब्रायडन कार्स ने पिछले सप्ताह काउंटी चैंपियनशिप में डरबीशायर के खिलाफ डर्हम टीम की शानदार जीत का हिस्सा रहे थे। वे पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। इसी वजह से उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने की छूट दे दी गई थी। उनके साथ-साथ शोएब बशीर, सैम कुक, मैथ्यू फिशर और ओली पोप को भी अपनी काउंटी टीमों के लिए खेलने के लिए रिलीज किया गया था।

बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन भी फंस चुके हैं नाइटक्लब विवाद में

ECB (इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड) ने इस घटना की ज्यादा जानकारी तो नहीं दी, लेकिन उन्होंने यह बताया है कि अब ‘क्रिकेट रेगुलेटर’ इस पूरे मामले की जांच करेगा। इससे पहले इसी समर सीजन में उस वक्त के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी नाइटक्लब से जुड़े एक मामले की जांच चलने के दौरान टीम से बाहर बैठना पड़ा था। हालांकि बाद में स्टोक्स को उस मामले में राहत मिल गई थी और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आए थे।

सीरीज में 1-0 से आगे है इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड की टीम दूसरे टेस्ट के लिए 24 अगस्त को लंदन में इकट्ठा होने वाली थी। उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले लॉर्ड्स के मैदान पर दो ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेगी। सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में तीन दिनों के अंदर ही एक पारी और 103 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। उस जीत के बाद इंग्लैंड इस सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरा टेस्ट जीतकर अब इंग्लैंड इस सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगा।

यह भी पढ़ें

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली टीम में एंट्री

13 गेंदों के सस्पेंस के बाद आया ध्रुव जुरेल का शतक, ड्रेसिंग रूम में हंसते-हंसते लोटपोट हुए कप्तान गिल

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें