इमरान हाशमी का बॉक्स ऑफिस पर चला सिक्का, साल की 5वीं बड़ी फिल्म बनी ‘आवारापन 2’, कैसा रहा ‘बटवारा 1947’ का हाल?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

साल 2026 में अब तक ऐसी कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही वहीं ‘बॉर्डर 2’ और ‘पेड्डी’ ने भी जबरदस्त कलेक्शन किया। अब इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा काट रही है। 14 अगस्त को रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ दूसरे हफ्ते में भी लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है और साल की पांचवी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं इसके साथ सिनेमाघरों में  रिलीज हुई सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ की कमाई में लगातार गिरावट आती जा रही है। दोनों फिल्मों की कमाई में अब इतना बड़ा अंतर आ गया है कि मुकाबला एकतरफा हो गया है।

फिर चला इमरान हाशमी का जादू

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब अपने दूसरे हफ्ते में है। फिल्म को सोमवार यानी 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म 139 करोड़ रुपये तक कमा चुकी है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 11 दिनों में 139 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स पर हाल ही में इमरान हाशमी की पत्नी परवीन ने भी पोस्ट शेयर किया था और फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया और इमरान हाशमी के सब्र और मेहनत के बारे में बात की।

साल की पांचवी सबसे बड़ी फिल्म बनी आवारापन 2 

इमरान हाशनी की फिल्म अब साल की पांचवी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।पहले वीकेंड में मजबूत कमाई करने के बाद भी वीकडेज पर भी रफ्तार बनी रही। ‘आवारापन 2’  मुनाफे के लिहाज से भी इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो चुकी है। बता दें, कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो चुकी है। ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’, ‘भूत बंगला’ और ‘धमाल 4’ के बाद अब 139 करोड़ कलेक्शन के साथ ‘आवारापन 2’ पांचवे नंबर पर पहुंच गई है।

कैसा रहा बटवारा 1947 का हाल?

वहीं सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बटवारा 1947’ की बात करें तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी बटवारा 1947 ने बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और 13.50 करोड़ कमाए और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाने के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई। पहले हफ्ते में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 33.60 करोड़ कलेक्शन किया और 11 दिनों में ये फिल्म 37.15 करोड़ रुपये कमा पाई है।

ये भी पढ़ेंः कहां खो गईं इमरान हाशमी की पहली हीरोइन अपर्णा तिलक? ‘फुटपाथ’ से रातोंरात स्टार बनकर हुईं गुमनान, अब बदली जिंदगी की दिशा

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें