देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज पूर्वी भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक व्यापक बारिश और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 26°C से 33°C के आसपास रह सकता है। बिहार और झारखंड में भी आज आंधी-तूफान के साथ तेज़ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। फ्लाइट से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ानों का शेड्यूल चेक कर लें।
यूपी-एमपी और बिहार में भारी बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो वहीं शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज बैतूल, दमोह, टीकमगढ़, राजगढ़ और नरसिंहपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, विभाग के मुताबिक इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
आज बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभागने आज बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी चलने और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार तीन दिनों तक बिहार में भीषण बारिश होने की संभावना है। आज बिहार के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें लखीसराय, मधुबनी, भागलपुर, किशनगंज, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, जहानाबाद, सिवान, दरभंगा और बक्सर में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर मूसलाधार बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक कई जिलों में आज तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश भी हो सकती है।
- यूपा के वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, हमीरपुर और झांसी समेत कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
- कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सीतापुर, बहराइच समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
- पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में भी मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है।
अगले तीन दिनों तक कहां कहां बरसेंगे बादल
- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 25 से 28 अगस्त के दौरान में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
- 25 से 28 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
- पंजाब में 25 से 28 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
- आज और कल पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में, विदर्भ में काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है।
- छत्तीसगढ़ में 25 से 28 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आज और कल कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
- 25 से 28 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है।
- झारखंड और बिहार में 25 से 28 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
- 25 से 28 अगस्त के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।
- 26 से 28 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
- नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 25 से 28 अगस्त के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- 25 से 28 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है।
- 25 से 28 अगस्त के दौरान गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
- 25 से 28 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
- उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 25 से 28 अगस्त के दौरान बारिश हो सकती है।
- 25 से 28 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है।
- आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, वहीं कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में, साथ ही तेज़ हवाएं चलेंगी।
मेघगर्जन/आकाशीय बिजली गिरने की संभावना हो तो क्या करें
- कटी हुई फसल को खुले में न रखें
- जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें।
- कमजोर ढांचों के पास न खड़े हों।
- उर्वरक और कीटनाशकों का प्रयोग न करें।
- फसल के खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करें।
- बारिश के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं।
- पेड़ों के नीचे शरण न लें और जल निकायों के पास न जाएं
- कमजोर संरचनाओं में शरण लेने से बचें।
- जल निकासी का रखरखाव किया जाना चाहिए।








