भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन का खेल एक बारिश की वजह से एक घंटा पहले समाप्त हो गया था। टेस्ट में इस समय भारतीय टीम का पलड़ा बेहद मजबूत नजर आ रहा है और अगर बारिश का खलल नहीं पड़ता, तो शायद तीसरे दिन ही श्रीलंका ऑलआउट हो जाती। अब सभी की नजरें चौथे दिन के खेल पर है। टेस्ट मैच के चौथे दिन कोलंबो का मौसम कैसा रहेगा आइए आपको बताते हैं।
टेस्ट मैच के चौथे दिन कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, चौथे दिन कोलंबो में बारिश होने की काफी ज्यादा आशंका जताई गई है। ऐसे में एक बार फिर बारिश टेस्ट मैच का मजा किरकिरा कर सकता है। 26 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक 70 प्रतिशत से अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं दोपहर के 2 बजे से 3 बजे तक भी बारिश होने के चांसेस हैं। वहीं आखिरी सेशन में शाम 5 बजे के करीब 53 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बारिश खराब कर सकती है टीम इंडिया का खेल
इसका मतलब यह है कि चौथे दिन पूरे समय आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। अब देखना यह होगा कि इस मौसम के बीच कितने ओवर का खेल संभव हो पाता है। अगर बारिश की वजह से आधे दिन का खेल भी बर्बाद होता है, तो मजबूत स्थिति में होने के बावजूद भारत के लिए इस मैच को जीत पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा, जिससे मेजबान श्रीलंका को मैच बचाने का मौका मिल सकता है।
फॉलो ऑन से बचने के लिए श्रीलंका को 39 रन की जरूरत
इस मुकाबले की बात करें तो भारत ने अपनी पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल के शानदार शतकों की मदद से 9 विकेट के नुकसान पर 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को फॉलो-ऑन से बचने के लिए कम से कम 304 रन बनाने हैं यानी उन्हें अभी भी 39 रनों की जरूरत है। अब देखना होगा कि श्रीलंका फॉलो ऑन से बच पाता है या नहीं।
यह भी पढ़ें
ऋषभ पंत की चोट पर कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब करेंगे मैदान पर वापसी
नाइटक्लब विवाद के बाद भड़के कप्तान जो रूट, कहा- ऑफ-फील्ड बेवकूफियों से तंग आ चुका हूं







