दिल्ली में घने बादल और बारिश से दिन में छाया अंधेरा, 4 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में 29 अगस्त तक राहत नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मौसम विभाग ने सोमवार को चार राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। इन जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, यूपी, राजस्थान, गुजरात और जम्मू कश्मीर के अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। आईएमडी ने पहले बताया कि दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, बाद में मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। दोपहर के समय दिल्ली में घने बादलों और बारिश के कारण अंधेरा छा गया। आईएमडी ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में भी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi rain

Image Source : PTIशिमला में बारिश

बारिश के कारण गिरा पारा

दिल्ली में बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को औसत न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान रिज क्षेत्र में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। शहर का औसत एक्यूआई 105 दर्ज किया गया।

बिहार में बाढ़ जैसे हालात

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भागलपुर के राघोपुर गांव में राघोपुर-नरकटिया तटबंध टूटने से गंगा का पानी गांव में घुस गया। सीएम सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात कर फरक्का बैराज के गेट खोलने की अपील की है।

खबर अपडेट हो रही है





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें