मुंबई में गणपति आगमन यात्रा के दौरान बवाल, प्रतिमा पर अंडे फेंकने का आरोप, भीड़ ने घेरा इलाका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

मुंबई में बीती रात माझगाव के मोरया गणपति की आगमन शोभायात्रा के दौरान अंडे फेंके जाने की आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि एक इमारत से अंडे फेंके गए। हालांकि पुलिस का इस बारे में अब तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। जैसे ही आगमन यात्रा पर अंडे फेंके जाने की खबर आई, वैसे ही बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। घटना के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई। दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया।

गणपति मंडल के डिप्टी सेक्रेटरी ने क्या कहा?

गणपति मंडल के डिप्टी सेक्रेटरी विवेक राणा ने बताया कि जब गणपति की आगमन यात्रा निकाली जा रही थी। उस वक्त पंडाल से करीब 30 से 40 मीटर दूर एक इमारत से यात्रा पर अंडे फेंके गए, यह घटना आपत्तिजनक है। हम जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस कमिश्नर के आदेश पर केस दर्ज

मुंबई पुलिस के सीनियर अफसर जयंत मीणा मौके पर पहुंचे और मुंबई पुलिस कमिश्नर के आदेश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद सभी लोग शांत हुए और अपने घर लौट गए। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

घटना से नाराज लोग पुलिस अधिकारियों से बहस करते हुए देखे गए।

Image Source : REPORTER INPUTघटना से नाराज लोग पुलिस अधिकारियों से बहस करते हुए देखे गए।

भुलेश्वर में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 लोगों की मौत

इससे पहले मुंबई के भुलेश्वर में शनिवार रात करीब 10 बजे 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 और 7 साल की दो बच्चियां भी शामिल थीं। प्रतिमा लालबाग से भुलेश्वर लाई जा रही थी। पंडाल से करीब 50-60 मीटर पहले प्रतिमा के पीछे लगा वेल्डिंग सपोर्ट टूट गया।

मुंबई में 10600 गणेश पंडाल

बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल गणेशोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा। मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में, 10 दिन का गणेशोत्सव सबसे बड़े और सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। मुंबई में करीब 10,600 सार्वजनिक गणेश मंडल हैं लेकिन करीब 2,500 मंडलों ने 10 दिन के उत्सव के लिए अनुमति ली है। इस बार पूरे महाराष्ट्र में करीब 28 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें-

‘मुंबई में आई लव मोहम्मद नहीं, आई लव महादेव ही चलेगा’, मंत्री नितेश राणे का विवादास्पद बयान

रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी का मिला शव, मां से नाराज होकर निकली थी घर से



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें