”यूपी में कोई चोरी करेगा तो अगले दिन लंगड़ा हो जाएगा”, सीएम योगी ने अपराधियों को दी चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग में नवनियुक्त 3,446 टेक्निकल असिस्टेंट और 126 मार्केट सेक्रेटरी को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान सीएम योगी ने अपराधियों को चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले आज जैसी स्थिति नहीं थी। आज यूपी के अन्नदाता किसान के खेत से कोई मोटर चोरी करके नहीं ले जाता है। उसको मालूम है कोई चोरी करेगा तो अगले दिन लंगड़ा जरूर हो जाएगा। सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 के पहले सरकार ही मोटर चोरी करवाती थी। हां, वही लोग चोरी करवाते थे। चोर कोई दूसरा थोड़ी था। वही चोरी करवाते थे। 

हमने माफिया की कमर तोड़ीः योगी

सीएम योगी ने कहा कि हमने पहले दिन कहा था कि सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है। हम नकल माफिया और विभिन्न संस्थानों में बैठे हुए माफिया की कमर को भी तोड़ेंगे और उसके आकाओं को भी हम जमीन आसमान दिखाने का काम करेंगे। आपने देखा होगा इस दौरान हम लोगों ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। माफिया की संपत्ति को जब्त करवाया। उससे वसूली करवाया।  

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें