विधायक की बेटी का थप्पड़ वाला वीडियो आया सामने, मंदिर में महिला सब-इंस्पेक्टर को जड़ा तमाचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

मंड्या : कर्नाटक के मंड्या में जिले में विधायक की बेटी ने एक महिला सब-इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। मंदिर में दर्शन को लेकर हुई बहस के बाद ये घटना हुई। थप्पड़ लगने के बाद सब इंस्पेक्टर ने भी जवाबी थप्पड़ विधायक की बेटी को रसीद दिया। फिर वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया महिला सब इंस्पेक्टर की ओर से इस संबंध में एफआईआर भी कराई गई।  इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

क्या है मामला?

दरअसल, यह घटना करीब 13 दिन पुरानी है जब तुमकुरु ग्रामीण BJP MLA सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या, श्रीरंगपट्टनम के आरती उक्कडा मंदिर में भीमना अमावस्या समारोह के दौरान दर्शन के लिए पहुंची थी। इस दौरान यह घटना हुई। पुलिस सब इंस्पेक्टर सविता की ओर से क्यातनहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के अनुसार, भारी भीड़ के बावजूद ऐश्वर्या ने गर्भगृह में तुरंत प्रवेश की मांग की। जब उन्हें थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कथित तौर पर पुलिस सब इंस्पेक्टर सविता के साथ बहस की, अपने पिता के पद का हवाला दिया और उन्हें थप्पड़ मार दिया। सविता ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान ऐश्वर्या ने उनके साथ बदसलूकी की, काम में बाधा डाली और उन पर हमला किया।

सविता का आरोप है कि विधायक की बेटी गर्भगृह के अंदर जाना चाहती थीं। लेकिन भीड़ के कारण उन्हें दो मिनट इंतजार करने के लिए कहा गया। सब इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया कि ऐश्वर्या अपशब्द कहे और थप्पड़ मारा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ऐश्वर्या ने सवाल किया कि इंस्पेक्टर लक्ष्मी को अंदर जाने की अनुमति क्यों दी गई जबकि उन्हें रोका गया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

विधायक ने मांगी माफी

बाद में विधायक सुरेश गौड़ा ने अपनी बेटी की इस हरकत के लिए माफी मांगी। लेकिन दावा किया कि अधिकारी ने उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की थी। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी ने अंदर जाने का अनुरोध किया। पुलिस ने मना कर दिया जबकि एक सर्कल इंस्पेक्टर को अंदर जाने दिया गया। ऐसा लगता है कि उनके साथ बदसलूकी की गई और फिर झगड़ा शुरू हो गया। मैंने वीडियो नहीं देखा है। मुझे इसके लिए खेद है।” इस मामले ने बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान मंदिरों में वीआईपी विशेषाधिकार को लेकर बहस फिर से छेड़ दी है।

इससे पहले कर्नाटक के मंड्या से एक हैरान कर देनेवाला वीडियो सामने आया था।  यहां भीख मांगकर गुजारा करने वाली 69 साल की एक बुजुर्ग महिला के घर से बोरे में भरकर रखे गए लाखों रुपये के सिक्के बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:


260 ग्राम गोल्ड मेटल पाउडर लेकर आ रहे थे दो यात्री, एयरपोर्ट पर पकड़े गए, कहां छुपा कर रखा था सामान?



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें