शादी के 4 महीने बाद पेड़ से लटका मिला 20 साल की विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

बिहार के मुंगेर के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र में चार महीने पहले शादी के बंधन में बंधी 20 साल की विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मायके वालों ने पति पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता का आरोप है कि उसका दामाद रोजाना शराब पीता था और बेटी के साथ मारपीट करता था। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पेड़ से लटका मिला महिला का शव

ये मामला टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के बंबर-खड़गपुर मेन रोड पर स्थित कुशवाहा टोला के पास का है। सोमवार की सुबह शीशम के पेड़ से 20 साल की रेणु कुमारी का शव लटका मिला। रेणु की शादी करीब चार महीने पहले टेटिया गांव रहने वाले सोनू कुमार से हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। 

पिता ने पति पर लगाया हत्या और मारपीट का आरोप

पुलिस की टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। प्रभारी डीएसपी प्रभात रंजन ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की पूरी जानकारी ली। मृतका के पिता उमेश बिंद ने आरोप लगाया कि उसका दामाद रोजाना शराब पीने का आदी है और उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। पिता के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले ही उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया कि राखी के मौके पर सोमवार को वे अपनी बेटी को विदा कराकर मायके लाने जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत की खबर मिल गई। पिता का यह भी आरोप है कि रेणु का शव उसकी ही साड़ी से शीशम के पेड़ पर लटका हुआ था। उनका कहना है कि पेड़ की स्थिति ऐसी है कि उस पर चढ़कर फांसी लगाना बेहद मुश्किल लगता है। इन्हीं परिस्थितियों को लेकर मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि पुलिस अभी किसी तरह के निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इनपुट: इम्तियाज खान (मुंगेर,बिहार)

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें