आलू की सब्जी तो हर भारतीय घर में बनती है, लेकिन क्या आपने मट्ठे वाले आलू की सब्जी का स्वाद चखा है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए प्याज, लहुसन या टमाटर का इस्तेमाल नहीं करना है। यानी जो लोग प्याज लहसुन नहीं खाते हैं वो भी इसका सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है। शेफ कुणाल कपूर ने मट्ठे वाले आलू की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे आप घर पर कम समय में तैयार कर सकते हैं।
मट्ठे वाले आलू बनाने के लिए सामग्री
दही डेढ़ कप, पानी डेढ़ कप, सरसों का तेल 4 बड़े चम्मच, हींग चुटकी भर, सूखी लाल मिर्च 2-3, अदरक 1 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च 2, जीरा 1 छोटा चम्मच, हल्दी ¾ छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 2 छोटे चम्मच, धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच, काली मिर्च पाउडर ¾ छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, काला नमक 1 छोटा चम्मच, उबले आलू 6, कसूरी मेथी एक बड़ा चुटकी, ताज़ा हरा धनिया एक मुट्ठी
मट्ठे वाले आलू बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: मट्ठे वाले आलू बनाने के लिए सस्बे पहल आलू को कुकर में डकार अच्छी तरह से उबाल लें और फिर उन्हें छीलकर मोटे मोटे टुकड़ों में काट लें। अब उसके बाद, डेढ़ कप दही को एक बड़े बाउल में डालें और अच्छी तरह से फेंटें। दही को अच्छी तरह से फेंटने के बाद उसमें डेढ़ कप पानी डालें और पतला मट्ठा बना लें । इस बात का ध्यान रखें कि उसमे कोई लम्पस न हो। आप मट्ठे में अदरक भी कूटकर डाल सकते हैं।
-
दूसरा स्टेप: अब, गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें और 4 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें सूखी लाल मिर्च , कुटी हुई अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और जीरा डालकर इन्हें चटकने दें। जब ये चटकने लगे तब उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से चलाएं।
-
तीसरा स्टेप: उसके बाद अब आप उसमें मट्ठा डालें और मीडियम आंच पर उसे अच्छी तरह से चलाएं। उसे लगातार चलाने से दही में दाने नहीं आएंगे इसलिए लगातार चलाते रहें। जब दही उबलने लगे तब उसमें टुकड़ों में कटे आलू डालें। आप उनमें से कुछ आलू को मैश भी कर सकते हैं।
-
चौथा स्टेप: जब आलू मट्ठे में अच्छी तरह से मिल जाए तब उसमें एक चुटकी हींग और ज़रा सा कसूरी मेथी और एक मुट्ठी ताज़ा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। आपका मट्ठे वाले आलू बनकर तैयार है। इसे चावल के साथ साथ गर्म गर्म सर्व करें। अगर आपको मशरूम टिक्का घर पर बनाना है तो आप यह रेसिपी टिप्स फॉलो करे









