13 August, 2026 Stock Market Updates: लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक लुढ़का; Titan और Reliance में शेयर टूटे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार, 13 अगस्त को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बाजार की शुरुआत सुस्ती और गिरावट के साथ हुई। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और भारी वजन वाले दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली के कारण सूचकांक लाल निशान पर खुला। निफ्टी 50 फिसलकर 24,350 के स्तर के करीब आ गया, जबकि सेंसेक्स में भी शुरुआती कारोबार में 100 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिली।

कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 103.03 अंक यानी 0.13 फीसदी गिरकर 77,863.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 75.40 अंक यानी 0.31 फीसदी की सुस्ती के साथ 24,360.55 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में 1,258 शेयर बढ़त में, 815 शेयर गिरावट में और 180 शेयर बिना बदलाव के कारोबार कर रहे थे।

निफ्टी50 हीटमैप

Image Source : NSE OFFICIAL WEBSITEनिफ्टी50 हीटमैप

टाइटन और रिलायंस में भारी बिकवाली, ग्रासिम टॉप लूजर

आज के शुरुआती सत्र में दिग्गज कंपनियों के शेयरों ने बाजार पर नीचे की ओर दबाव बनाया। हेवीवेट स्टॉक रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.14% टूटकर ₹1,313.90 पर आ गया, जबकि टाइटन कंपनी भी 1.14% फिसलकर ₹5,041.00 पर पहुंच गई। निफ्टी के प्रमुख गिरावट वाले शेयरों पर नजर डालें तो:

  • ग्रासिम इंडस्ट्रीज: 2.33% की गिरावट के साथ ₹3,230.60 पर बंद हुआ।
  • अल्ट्राटेक सीमेंट: 2.15% फिसलकर ₹11,635.00 पर आ गया।
  • हिंडाल्को: 1.91% गिरकर ₹1,057.90 पर कारोबार कर रहा था।

अपोलो हॉस्पिटल्स और इटरनल में तेजी, चुनिंदा शेयरों ने संभाला मोर्चा

बाजार में बिकवाली के बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों ने सूचकांक को सहारा देने का प्रयास किया। अपोलो हॉस्पिटल्स 1.65% की बढ़त के साथ ₹8,739.00 के स्तर पर टॉप गेनर रहा। इटरनल: 1.08% चढ़कर ₹317.45 पर पहुंच गया। इसके अलावा, श्रीराम फाइनेंस (0.95%), टेक महिंद्रा (0.87%) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.76%) भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन

सेक्टोरल मोर्चे पर ज्यादातर सूचकांक दबाव में रहे। निफ्टी फार्मा में सबसे ज्यादा 0.78% और निफ्टी आईटी में 0.55% की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी बैंक, रियल्टी और इंफ्रा भी करीब 0.40% से अधिक टूटकर लाल निशान में कारोबार करते दिखे। दूसरी तरफ, निफ्टी MNC 0.03% की मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बना रहा।

यह भी पढ़ें- Nifty 50 में होगा बड़ा बदलाव! BSE की होगी एंट्री और Wipro की विदाई, 30 सितंबर से बदल जाएगा इंडेक्स का पूरा गणित





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें