15 August Deshbhakti Shayari in Hindi, 15th August 2 line Shayari: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जरूर पढ़ें ये शायरी, शहीदों की कुर्बानी को करें नमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल की धड़कन है। स्वतंत्रता दिवस वह दिन है जब भारत ने सदियों की गुलामी की जंजीरों को तोड़कर एक नए और आजाद सवेरे में कदम रखा था। यह दिन भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी जैसे संवतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का है। देशभर में अलग-अलग भाषाएं, धर्म और संस्कृतियां होने के बावजूद, 15 अगस्त को पूरा देश तिरंगे के साये तले एक होकर खड़ा होता है। यह केवल इतिहास का जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश को प्रगति, शांति और समानता की ओर ले जाने का संकल्प लेने का अवसर है। इस खास मौके पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लड्डू मिठाइयां बांटी जाती है। इसके अलावा इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं और देशभक्ति की शायरी शेयर करते हैं। यहां कुछ देशभक्ति शायरी दी गई है जिसे आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं। 

1. कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,

हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।

2. ना पूछो जमाने से कि क्या मेरी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं।

3. दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है।

4. फांसियों के फंदे भी चूम गए वो मुस्कुराकर,
सलाम है उन वीरों को, जिन्होंने आजादी दिलाई खुद को मिटाकर।

5. जो अब तक ना खौला वो खून नहीं पानी है,
जो देश के काम ना आए, वो बेकार जवानी है।

6. जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई, मगर वतन से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता, 
नोटों में भी सिमटकर और सोने में भी लिपटकर मरे हैं कई, पर तिरंगे से खूबसूरत कोई पैरहन नहीं होता।

7. तैरना है तो समंदर में तैरो, नदी-नालों में क्या रखा है,
प्यार करना है तो वतन से करो, बेवफा लोगों में क्या रखा है।

8. आओ झुककर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून, जो देश के काम आता है।

9. ना सरकार मेरी है, ना रोब मेरा है, ना बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे तो बस एक छोटी सी बात का गुरूर है, मैं भारत का हूं और भारत मेरा है।





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें