18 August, 2026 Gold/Silver Rate: सोने की कीमतें टॉप गियर में, आज फिर 2000 रुपये बढ़े दाम- चांदी के भाव में भी तेजी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


18 August, 2026 Gold/Silver Rate: सोने की कीमतें टॉप गियर में रफ्तार पकड़ रही है। बीते कई दिनों से सोने की कीमतों में लगातार तेज बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को एक बार फिर गोल्ड के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली। आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 2000 रुपये की तेजी के साथ 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई। खुदरा विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ताजा खरीदारी के चलने सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सेशन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा सोने का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2000 रुपये बढ़कर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को सोने की कीमतें 600 रुपये की साधारण तेजी के साथ 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थीं। सोने के अलावा, आज चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। लगातार दो सत्रों में स्थिर रहने के बाद आज चांदी का भाव 730 रुपये बढ़कर 2,40,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरा चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.5 प्रतिशत घटकर 4,394.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 65.08 डॉलर प्रति औंस रह गई। मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया से सप्लाई संबंधी चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना 4,392 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन का संघर्ष-विराम खत्म होने के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। 

ईरान पर अमेरिका का पलड़ा भारी

प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम की अवधि को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन कोई भी पक्ष ऐसा करने के लिए तैयार नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहने के कारण ईरान पर अमेरिका का पलड़ा भारी है, जबकि ईरान ने अपनी सेना को स्थिर रहने को कहा है।

प्रॉफिट बुकिंग के कारण हाजिर चांदी की कीमत में गिरावट

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती और कुछ प्रॉफिट बुकिंग के कारण हाजिर चांदी की कीमत गिरकर 65 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गई। उन्होंने कहा कि गिरावट के बावजूद, सर्राफा के लिए माहौल अब भी सकारात्मक बना हुआ है। इसकी वजहें फेडरल रिजर्व की दरों में नरमी की उम्मीदें, चीन की अगुवाई में केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और निवेश की स्थिर मांग हैं।

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश के बीना से होकर चलने वाली 16 ट्रेनों के रूट में बदलाव, 15 अक्टूबर तक डायवर्ट रहेंगी गाड़ियां





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें