18 August 2026 Stock Market Updates: शेयर बाजार में तेज गिरावट, सेंसेक्स 250 अंक तो निफ्टी 70 अंक लुढ़का; IT शेयर में भारी बिकवाली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (18 अगस्त) को कारोबार की शुरुआत कमजोर रही और कुछ ही समय में बिकवाली का दबाव बढ़ गया। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच निवेशकों ने खासकर IT शेयरों में जमकर बिकवाली की। इससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में फिसल गए। शुरुआती कारोबार में जहां सेंसेक्स करीब 250 अंक तक टूटा, वहीं निफ्टी भी करीब 70 अंक नीचे आ गया।

बाजार खुलने के समय सेंसेक्स 256.73 अंक की गिरावट के साथ 77,461.43 के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी 73.55 अंक गिरकर 24,214.10 पर कारोबार कर रहा था। बाद में बिकवाली बढ़ने से दोनों प्रमुख सूचकांकों की गिरावट और गहरी हुई। बाजार की शुरुआत भले ही लाल निशान पर हुई हो, लेकिन व्यापक बाजार में कुछ हद तक लिवाली देखी गई। शुरुआती आंकड़े के मुताबिक करीब 1,338 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि 977 शेयरों में गिरावट रही और 203 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते नजर आए।

IT शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

मंगलवार के कारोबार में IT सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। हीटमैप के मुताबिक इनफोसिस करीब 1.41 फीसदी नीचे रहा। HCL टेक्नोलॉजीज में करीब 0.91 फीसदी, टीसीएस में 0.78 फीसदी और टेक महिंद्रा में 0.66 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एलटीआईमाइंडट्री भी करीब 0.44 फीसदी फिसला।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स









टॉप-5 गेनर स्टॉक्स टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
ONGC (+0.75%) भारति एयरटेल (-1.34%)
बजाज ऑटो (+0.62%) इंडिगो (-1.28%)
नेस्ले इंडिया (+0.59%) मैक्स हेल्थ (-1.15%)
ग्रासिम (+0.55%) इनफोसिस (-0.99%)
मारुति (+0.47%) जियो फिन (-0.86%)

इन शेयरों में दिखी खरीदारी

गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई। बजाज ऑटो, ओएनजीसी, एसबीआई, ग्रासिम और एक्सिस बैंक प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में रहे। हीटमैप में एटरनल, सन फार्मा, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड और मारुति जैसे शेयर भी हरे निशान में नजर आए। एक्सिस बैंक करीब 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त में रहा, जबकि SBI में भी हल्की मजबूती दिखी। बजाज ऑटो भी बाजार की गिरावट के बीच निवेशकों का ध्यान खींचने में सफल रहा।

एशियन पेंट्स, इंडिगो और जियो फाइनेंशियल में गिरावट

दूसरी ओर मैक्स हेल्थकेयर, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), एशियन पेंट्स, इंफोसिस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज प्रमुख कमजोर शेयरों में शामिल रहे। हीटमैप में एशियन पेंट्सकरीब 1.37 फीसदी और इंडिगो करीब 1.18 फीसदी नीचे दिखाई दिए, जबकि जियो फाइनेंशियल करीब 0.74 फीसदी फिसला।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार के नए नियम पर SEBI का बड़ा फैसला, Closing Auction Session को लेकर चेयरमैन ने साफ कर दिया पूरा प्लान



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें