आज का दिन इन राशियों की वैवाहिक और प्रेम जीवन दोनों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज का दिन कुछ राशियों के लिए प्रेम जीवन में मिठास और नए अवसरों की सौगात लेकर आया है। वहीं अगर आपके पार्टनर के बीच में कुछ गलतफहमियां हैं तो उसे आज दूर कर लें। तो चलिए अब जानते हैं कि 25 अगस्त 2026 का दिन सभी 12 राशियों की लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है। तो यहां पढ़िए दैनिक लव राशिफल।
मेष:
आज का दिन आपके रिश्ते के लिए खुशनुमा रहने वाला है। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आज अपने पार्टनर को चॉकलेट या कुछ और गिफ्ट जरूर करें।
वृषभ:
नए कामों की शुरुआत के लिए आज का दिन बेहतरीन है। अपने दिल की बात सोलमेट से शेयर करें, समस्याएं जल्द सुलझेंगी। रिश्तों में किसी भी गलतफहमी को जगह न दें।
मिथुन:
आज आप इमोशनल फील करेंगे और कई खास निर्णय ले सकते हैं। पार्टनर को कुछ सरप्राइज दे सकते हैं। नई दोस्ती के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको पार्टनर की तरफ से भी कुछ स्पेशल गिफ्ट मिल सकता है।
कर्क:
आज अपने साथी का खास ध्यान रखें, उन्हें आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे किस्मत के सितारे आपके साथ है तो आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
सिंह:
आज पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। बस बात को आगे न बढ़ाएं वरना रिश्ते में दरार आ सकती है। पैसों के मामलों को रोमांस से दूर रखें। सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास की एंट्री हो सकती है।
कन्या:
आज नए लोगों से मुलाकात होगी जो मन को शांति प्रदान करेगा। पार्टनर के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। आज अपने साथी के लिए कुछ स्पेशल करें। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएं और क्वालिटी टाइम बिताएं।
तुला:
आज प्रेम जीवन में आ रही समस्याएं पार्टनर की देखभाल से दूर होंगी। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक शिक्षा और पिता के ज्ञान का लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक:
आज विवाह से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से बचें। वहीं जो लोग प्रेम में हैं वो अपने प्यार से रिश्ते में मधुरता लाएंगे। पार्टनर से कुछ प्यारा सा गिफ्ट या सरप्राइज मिल सकता है।
धनु:
आज आपका व्यक्तित्व आकर्षित करेगा। शाम को पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा इसलिए अपने साथी से दिल की बातें करें।
मकर:
आज का पूरा दिन मनोरंजन और आराम में बीतेगा। आपकी पहली प्राथमिकता परिवार और जीवनसाथी रहेगा। रिश्तों की गलतफहमियों को लंबा न खींचें और जल्द सुलझाएं।
कुंभ:
आज ज्यादा भावुक होने से बचें लोग फायदा उठा सकते हैं। अपनों के साथ बातचीत करें तनाव और कार्यभार कम होगा। अपने कूल रवैये और मीठी बातों से पार्टनर का दिल जीत लेंगे। प्रेम जीवन मधुर और खुशनुमा रहेगा।
मीन:
पार्टनर को नजरअंदाज न करें और उन्हें कोई छोटा उपहार जरूर दें। पैसों की चिंता को रिश्तों पर हावी न होने दें। दिल की बातों को आज खुलकर कह देने का सही समय है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
मंगलवार को भौम प्रदोष के दिन जरूर करें ये उपाय, कर्ज और आर्थिक तंगी से मिल सकता है छुटकारा








