बिहार में 32388 शिक्षकों की होगी भर्ती, CM सम्राट चौधरी ने दी बड़ी खुशखबरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

Last Updated:

BPSC TRE-4 Vacancy : बिहार में TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने BPSC को अधियाचना भेजी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे ऐतिहासिक सौगात बताया है.

ख़बरें फटाफट

बिहार में 32388 शिक्षकों की होगी भर्ती, CM सम्राट चौधरी ने दी बड़ी खुशखबरीZoom

सीएम सम्राट चौधरी ने TRE-4 वेकेंसी को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

पटना. बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है. मुख्यमंत्री ने इसे बिहार के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक सौगात बताते हुए कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बिहार के युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

किस कक्षा में कितने पद?

TRE-4 के तहत भेजी गई अधियाचना के अनुसार कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इनमें विभिन्न कक्षाओं के लिए पदों का विवरण इस प्रकार है-

कक्षा 1 से 5: 3,847 पद
कक्षा 6 से 8: 8,563 पद
कक्षा 9 से 10: 3,877 पद
कक्षा 11 से 12: 16,101 पद

इस प्रकार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर सबसे अधिक रिक्तियों को भरने की तैयारी की गई है.

जल्द जारी हो सकता है भर्ती कार्यक्रम

शिक्षा विभाग की ओर से अधियाचना BPSC को भेजे जाने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर आयोग की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक अधिसूचना पर है. माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम जारी कर सकता है. हालांकि, फिलहाल आवेदन की तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. सरकार का लक्ष्य स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर कर छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है.

About the Author

Utkarsh KumarChief Sub Editor

Utkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…

और पढ़ें

[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें