बिहार में बिजली कनेक्शन महंगा हो गया है और 1 नवंबर से नई दरें लागू हो जाएंगी. नए बिजली कनेक्शन के लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BERC) ने इसे स्वीकृति दे दी है. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने नई दरों की अधिसूचित कर दिया है. ये नई दरें 150 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शनों पर लागू होगी. नए नियमों के तहत सिंगल फेज और थ्री फेज कनेक्शन के लिए फिक्स सर्विस चार्ज भी तय किए हैं.
बिजली कनेक्शन का रेट
अगर घरेलू या किसी अन्य कैटेगरी में लो टेंशन सिंगल फेज का 7 किलोवाट तक का नया कनेक्शन लेने पर अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. 3 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन के लिए 900 रुपये सर्विस चार्ज देना होगा. हर किलोवाट पर 300 रुपये की दर तय है. तीन किलोवाट से ज्यादा पर 2700 रुपये का बेस चार्ज लगेगा. तीन किलोवाट से ऊपर के हर किलोवाट पर 1000 रुपये हर किलोवाट के लिए देना होगा. लो टेंशन के थ्री फेज कनेक्शन दरों की बात करें तो पांच किलोवाट तक 4500 खर्च करने होंगे. पांच किलोवाट से ज्यादा होने पर 1500 हर अतिरिक्त किलोवाट के लिए देना होगा. 20 किलोवाट तक 21 हजार रुपये और 20 किलोवाट से ज्यादा होने पर 2000 हर अतिरिक्त किलोवाट के लिए खर्च करने होंगे.
स्मार्ट प्रीपेड मीटर का असर
बिजली कंपनियों ने अब मनमाने चार्ज की जगह 150 किलोवाट तक के नए कनेक्शनों के लिए सेवा शुल्क फिक्स किया है. नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही मिलेगा. बिजली दरों का नया नियम यानी दिन में सस्ती और बिजी टाइम में महंगी बिजली का नियम भी लागू होगा. फीस जमा होनेपर बिजली कंपनी मीटर तक लाइन और सर्विस तार मुहैया कराएगी, फिर नया कनेक्शन जारी किया जाएगा. बिजली वितरण कंपनियों ने अपने सभी जोन, ब्लॉक को इस पर दिशानिर्देश जारी किए हैं
3 किलोवाट के लिए 900 रुपये
- एलटी सिंगल फेज कनेक्शन में 7 किलोवाट तक
- 3 किलोवाट तक 900 रुपये
- 3 किलोवाट से अधिक पर 2700 रुपये
- हर किलोवाट पर 1000 रुपये देने होंगे
3 फेज कनेक्शन की रेट
5 से 19 किलोवाट तक
5 किलोवाट तक 4500 रुपये
5 किलोवाट से अधिक पर हर अतिरिक्त किलोवाट पर 1500 रुपये.
20 से 44 किलोवाट तक कनेक्शन रेट
20 किलोवाट तक तक 21 हजार रुपये
20 किलोवाट से अधिक पर हर अतिरिक्त किलोवाट पर 2000 रुपये








