इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशे ने जहां अपने पद को छोड़ दिया तो वहीं इसी के साथ फील्डिंग कोच टी दलीप की भी छुट्टी हो गई। बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर 28 जुलाई को आधिकारिक जानकारी साझा कर दी गई थी। अब टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच पद को छोड़ने के 24 घंटे के अंदर रयान टेन डोएशे को इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटजी नियुक्त किया है। टीम इंडिया के साथ जुड़ने से पहले रयान टेन डोशेट कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।
असिस्टेंट कोच की पोजीशन भी संभालेंगे रयान टेन डोशेट
नीदरलैंड के पूर्व खिलाड़ी रयान टेन डोशेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कोचिंग की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने केकेआर के साथ लंबा समय सपोर्ट स्टाफ में बिताया है। रयान टेन डोशेट को केकेआर ने जो नया पद सौंपा है उसमें वह फ्रेंचाइजी में खिलाड़ियों की खोज, उनके चयन, टीम प्लानिंग और प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा रयान टेन डोशेट कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, आईएलटी20 में अबूधाबी नाइट राइडर्स और एमएलसी में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए असिस्टेंट कोच की भी जिम्मेदारी को संभालेंगे।
मैं नाइट राइडर्स के साथ वापस जुड़ने से काफी उत्साहित हूं
रयान टेन डोशेट ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ फिर से जुड़ने को लेकर दिए अपने बयान में कहा कि मैं इस नई जिम्मेदारी को लेकर काफी उत्साहित हूं और मेरे लिए हमारी ग्लोबल फ्रेंचाइजी की कोचिंग और एनालिटिक्स टीमों के साथ काम करने का एक शानदार मौका है। बता दें कि केकेआर की तीनों आईपीएल ट्रॉफी जीत में रयान टेन डोशेट की अहम भूमिका रही है, जिसमें साल 2012 और 2014 वह जहां एक प्लेयर के तौर पर टीम का हिस्सा थे तो वहीं साल 2024 में जब केकेआर ने तीसरी बार ट्रॉफी जीती तो रयान टेन डोशेट कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। बता दें कि केकेआर के लिए पिछले दो आईपीएल सीजन काफी निराशाजनक रहे जिसमें वह प्लेऑफ के लिए भी अपनी जगह पक्की करने में कामयाब नहीं हो सके थे। ऐसे में रयान टेन डोशेट के आने के बाद उनको अगले सीजन में बेहतर प्लानिंग के साथ मैदान पर उतरने की उम्मीद रहेगी।
ये भी पढ़ें









