पार्टनर से बिगड़ रहे हैं रिश्ते? सिर्फ 8 छोटी कोशिशें फिर से भर सकती हैं रिश्ते में प्यार और अपनापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Healthy Relationship Tips: कभी ऐसा लगता है कि जो रिश्ता पहले हर दिन मुस्कान देता था, अब उसमें सिर्फ औपचारिक बातें रह गई हैं? सुबह-शाम की बातचीत कम हो गई है, छोटी-छोटी बातों पर बहस होने लगी है और एक-दूसरे के साथ रहते हुए भी दूरी महसूस होती है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह स्थिति कई कपल्स के साथ देखने को मिलती है. काम का दबाव, मोबाइल पर बढ़ता समय, जिम्मेदारियों का बोझ और खुलकर बात न कर पाना रिश्ते को धीरे-धीरे कमजोर बना सकता है.

अच्छी बात यह है कि हर दूरी का मतलब रिश्ता खत्म होना नहीं होता, अगर दोनों लोग रिश्ते को महत्व देते हैं और उसे बेहतर बनाने की कोशिश करना चाहते हैं, तो हालात बदल सकते हैं. डेटिंग और जसकरण सिंह ने ऐसे 8 आसान उपाय साझा किए हैं, जो रिश्ते में दोबारा प्यार, भरोसा और अपनापन वापस लाने में मदद कर सकते हैं.

1. खुलकर बातचीत करना सबसे पहला कदम
रिश्ते में सबसे बड़ी परेशानी तब शुरू होती है, जब लोग अपनी भावनाएं मन में दबाकर रखने लगते हैं. कई बार हम यह मान लेते हैं कि सामने वाला बिना बताए सब समझ जाएगा, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता. रिलेशनशिप कोच का कहना है कि अगर किसी बात से दुख या नाराजगी है, तो सही समय पर शांत माहौल में खुलकर बात करनी चाहिए. बातचीत के दौरान मोबाइल या दूसरी चीजों से ध्यान हटाकर सिर्फ एक-दूसरे पर फोकस करें. आरोप लगाने के बजाय अपनी भावनाओं को सरल शब्दों में रखें. कई रिश्तों में सिर्फ ईमानदार बातचीत ही सबसे बड़ा बदलाव ला सकती है.

2. सुनना भी उतना ही जरूरी है जितना बोलना
पहले समझें, फिर अपनी बात रखें अक्सर बहस इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि दोनों लोग सिर्फ अपनी बात साबित करने में लगे रहते हैं, लेकिन मजबूत रिश्ता वही होता है, जहां दोनों एक-दूसरे को पूरी बात कहने का मौका देते हैं. जब आपका पार्टनर महसूस करता है कि उसकी बात ध्यान से सुनी जा रही है, तो उसके मन में भरोसा बढ़ता है. इससे गलतफहमियां कम होती हैं और रिश्ता पहले से ज्यादा सहज बनता है.

3. पुराने खूबसूरत पलों को फिर से याद करें
हर रिश्ते की शुरुआत कुछ खास यादों से होती है. पहली मुलाकात, पहली लंबी बातचीत, साथ बिताए छोटे-छोटे पल या किसी खास मौके की यादें रिश्ते में नई ऊर्जा ला सकती हैं. कई कपल्स पुराने फोटो देखते हैं, पसंदीदा जगह पर दोबारा जाते हैं या पुराने संदेश पढ़ते हैं. इससे उन्हें याद आता है कि उन्होंने यह रिश्ता क्यों शुरू किया था और एक-दूसरे की क्या अहमियत है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. एक-दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी
व्यस्त जिंदगी में भी रिश्ते को दें प्राथमिकता आजकल सबसे बड़ी शिकायत यही होती है कि समय नहीं मिलता, लेकिन रिश्ता सिर्फ बड़े सरप्राइज से नहीं, बल्कि रोजमर्रा के छोटे प्रयासों से मजबूत होता है.
अगर पूरा दिन साथ बिताना संभव नहीं है, तो शाम की चाय, छोटी वॉक, साथ डिनर या वीकेंड पर एक छोटी-सी आउटिंग भी रिश्ते में नई ताजगी ला सकती है. ऐसे पल भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत बनाते हैं.

रिश्ते के कुछ नियम पहले से तय करें
हर व्यक्ति की पसंद, आदतें और सीमाएं अलग होती हैं. इसलिए यह जरूरी है कि दोनों मिलकर तय करें कि किन बातों का ध्यान रखना है और किन व्यवहारों से बचना है. उदाहरण के तौर पर, गुस्से में अपमानजनक शब्द न कहना, बिना बताए लंबे समय तक संपर्क न तोड़ना या निजी बातों का सम्मान करना जैसे छोटे नियम रिश्ते में स्थिरता लाते हैं.

खुद के लिए भी थोड़ा समय रखें
कई लोग सोचते हैं कि हर समय साथ रहना ही अच्छे रिश्ते की निशानी है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि अपनी पसंद, हॉबी और व्यक्तिगत समय भी उतना ही जरूरी है. जब व्यक्ति मानसिक रूप से संतुलित और खुश रहता है, तो वह रिश्ते में भी सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है. इससे अनावश्यक तनाव कम होता है.

खुद में बदलाव लाने की कोशिश करें
रिश्ता सिर्फ सामने वाले के बदलने से बेहतर नहीं होता, अगर आप चाहते हैं कि संबंध मजबूत बने, तो खुद की आदतों पर भी ध्यान देना होगा. अपनी सेहत का ख्याल रखना, नई स्किल सीखना, गुस्से पर नियंत्रण रखना या भावनाओं को बेहतर ढंग से समझना ऐसे बदलाव हैं, जिनका असर रिश्ते पर भी साफ दिखाई देता है.

जरूरत महसूस हो तो विशेषज्ञ की मदद लेने से न हिचकें
अगर बार-बार कोशिश करने के बाद भी समस्याएं खत्म नहीं हो रही हैं, तो किसी रिलेशनशिप काउंसलर या भरोसेमंद विशेषज्ञ से सलाह लेना समझदारी हो सकती है. कई बार कोई निष्पक्ष व्यक्ति ऐसी बातें समझा देता है, जिन्हें पार्टनर आपस में समझ नहीं पाते. सही समय पर मिली सलाह कई रिश्तों को टूटने से बचा सकती है.

रिश्ता निभाने के लिए दोनों की कोशिश जरूरी
हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं. मतभेद होना सामान्य बात है, लेकिन भरोसा, सम्मान, ईमानदार बातचीत और एक-दूसरे के लिए समय निकालना रिश्ते को मजबूत बनाए रखता है. जब दोनों लोग बदलाव के लिए तैयार हों और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तो दूरियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और प्यार फिर से लौट सकता है.



Source link

Leave a Comment

और पढ़ें