ये चूहा गलत कमरे में घुस गया, लड़कों ने फिर जो किया उसने Video कर दिया वायरल, आप भी देखिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन तमाम वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से जो वीडियो सबसे अलग होता है या फिर नॉर्मल होने के बाद भी लोगों का ध्यान खींच लेता है, उसका वायरल होना तय है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर क्या-क्या वायरल होता है क्योंकि आपकी फीड पर भी तो वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने उस वीडियो को पोस्ट किया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कमरे में चूहा घूस गया है और कमरे में सिर्फ लड़के हैं। उन लड़कों ने उस चूहे का फिर जो हाल किया, उसके बाद तो चूहा भी पछता रहा होगा कि वो गलत जगह पर आ गया। वायरल वीडियो में दिखता है कि एक लड़का चप्पल से उस चूहे को मार रहा है। अब वो चूहा अभी खुद को बचाने ही वाला था कि एक लड़के ने उसकी पूंछ पकड़ ली और बाहर खींचकर दूसरी तरफ ऐसे फेंका जैसे वो कोई बॉल हो। इसके बाद पूरे वीडियो में यही चला है। कभी वो उस चूहे को मारते तो कभी उठाकर फेंकते हैं। अब यह वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं पता चल पाया मगर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Shibyash_17 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘जब सोलो प्लेयर किसी इवेंट में घुस जाए।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- किधर फंस गया बेचारा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये IT कॉरपोरेट कल्चर है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे घर में भी घुसा था, केज में ही जला दिया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बड़ा प्यारा सा Video, दिल जीत लेगा आपका

शख्स ने अपनी पत्नी के साथ किया गजब का प्रैंक, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें