पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर आतंकी हमले की प्लानिंग का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। STF ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान से संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मेंबर हामिद मंडल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को शक है कि जैश के इस संदिग्ध आतंकवादी का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमला करने का प्लान था। आतंकी के पास से रिकवरी किए गए मोबाइल और डॉक्यूमेंट्स देखने के बाद ये बात सामने आई है।
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का करीबी है आतंकी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी हामिद मंडल, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी है। आतंकी को कल (गुरुवार) को देर रात बर्धमान के रेनेसां टाउन शिप इलाके के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है।हामिद मंडल पिछले लगभग 2 से 3 महीने से किराए के एक फ्लैट पर रहा रहा था।
आज कोर्ट में होगी पेशी
सामने आई जानकारी के अनुसार, बंगाल STF द्वारा इस पूरे मामले में विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसी कोर्ट से उसकी हिरासत की मांग कर सकती है। फिलहाल एसटीएफ इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के नेटवर्क, संपर्कों तथा कथित गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और साजिश के पहलुओं की भी जांच जारी है। खबर अपडेट हो रही है…









