संसद के दोनों सदनों में हंगामा, 3 अगस्त तक कार्यवाही स्थगित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संसद का मानसून सत्र अभी भी जारी है। शुक्रवार को मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में कई अहम विधायी प्रस्तावों पर चर्चा और कार्रवाई होनी थी। हालांकि दोनों सदनों को हंगामे की वजह से स्थगित कर दिया गया। दोनों सदनों की अगली कार्यवाही अब 3 अगस्त को शुरू होगी। बता दें कि लोकसभा में सदस्य ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026’ और ‘सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा और मतदान होना था। वहीं, राज्यसभा में ‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर चर्चा होनी थी।

दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश करने वाले थे, जिसका मकसद ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969’ में संशोधन करना है। हालांकि दोनों सदनों में विपक्ष की ओर से लगातार हंगामा जारी रहा, जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें