ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को मिली बड़ी सफलता, गाजा में हथियार छोड़ेंगे हमास और अन्य गुट, इजरायली सेना भी हटेगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मध्य पूर्व में लंबे समय से संघर्ष का केंद्र रहे गाजा में शांति लाने की कोशिशों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गठित किए गए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ और मध्यस्थता करने वाले देशों- मिस्र, कतर, तुर्की और अमेरिका ने ऐलान किया है कि हमास ने गाजा पट्टी में अगले चरण के सीजफायर को लागू करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप पर अपनी सहमति दे दी है। इस योजना में खास बात ये है कि पहली बार हमास ने आधिकारिक तौर पर अपने सभी हथियार छोड़ने के लिए एक व्यावहारिक योजना पर काम करने का वादा किया है। जानकारी दी गई है कि इसके बाद इजरायल भी अपनी सेना को गाजा पट्टी से हटा लेगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

गाजा में शांति लाने के प्रयासों को लेकर मिली कामयाबी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- “आज, बोर्ड ऑफ पीस ने गाजा में हमास और अन्य सभी हथियारबंद गुटों के पूरी तरह से हथियार छोड़ने (डिसआर्मामेंट) के लिए एक ऐतिहासिक समझौता किया है। यह खबर गाजा में स्थायी शांति और सुरक्षा की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। यह समझौता गाजा में एक नई फिलिस्तीनी सरकार के शासन की दिशा में एक अहम कदम है। ये नई सरकार फिलिस्ती जनता की मदद के लिए बोर्ड ऑफ पीस के साथ मिलकर काम करेगी।”

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें