Happy Fathers Day 2026 Wishes: खुदा का दूसरा रूप हैं मेरे पापा…फादर्स डे पर अपने डैड को भेजें ये चुनिंदा शुभकामना संदेश, पढ़ते चेहरे पर आएगी मुस्कान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Last Updated:

Happy Fathers Day 2026 Wishes: आज यानी 21 जून का भारत समेत दुनिया के कई देशों में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. यह जून महीने के तीसरे रविवार को पड़ता है. फादर्स डे पिता के प्यार, समर्पण, त्याग, सम्मान, उनके योगदानों को सराहने के लिए मनाया जाता है. आज का दिन सभी पिता के प्रति आभार व्यक्त करने का खास मौका है. एक पिता ना सिर्फ घर का मुखिया होता है, बल्कि अपने परिवार, बच्चों की देखभाल, उनकी परवरिश, मार्गदर्शन, पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. फादर्स डे के दिन पिता के त्याग, मेहनत, परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. आज के दिन भले आप अपने पापा से दूर हैं, लेकिन उन्हें स्पेशल महसूस कराने के लिए आप उन्हें प्यारे बधाई संदेश तो भेज ही सकते हैं. यहां आपके लिए हम लाएं कुछ चुनिंदा फादर्ड डे पर बधाई संदेश, डालें एक नजर…

पिता वह मजबूत छाया हैं, जो हर मुश्किल में हमारा साथ निभाते हैं. आपके प्यार, त्याग और मार्गदर्शन के लिए दिल से धन्यवाद. हैप्पी फादर्स डे!

पिता घर की नींव होते हैं, जो खुद संघर्ष करके परिवार के सपनों को पूरा करते हैं. ऐसे सभी समर्पित और प्रेरणादायक पिताओं को फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं.

पिता का प्यार शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. वह परिवार की ताकत, बच्चों की प्रेरणा और घर की पहचान होते हैं. आपको फादर्स डे की बहुत-बहुत बधाई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मेरी पहचान, मेरा आत्मविश्वास और मेरी सफलता, सब आपके संस्कारों की देन है. जीवन के हर मोड़ पर साथ देने वाले मेरे प्यारे पापा को फादर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं.

पिता वह अनमोल रिश्ता हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं. उनके प्यार, त्याग और मार्गदर्शन का कोई मूल्य नहीं लगाया जा सकता. फादर्स डे के इस खास अवसर पर आपका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहे. सभी पिताओं को इस दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

आपने अपने सपनों को पीछे रखकर हमारे सपनों को उड़ान दी. आपके त्याग और समर्पण को मेरा नमन. हैप्पी फादर्स डे, पापा!

मेरी हर सफलता के पीछे आपका विश्वास और आशीर्वाद है. आप जैसा पिता मिलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है. फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

और पढ़ें