अगस्त के महीने में शुक्र ग्रह का गोचर नीच राशि कन्या में होगा। प्रेम के कारक ग्रह की नीच अवस्था कुछ राशियों के प्रेम संबंधों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकती है। इन राशियों को सतर्कता से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। वहीं कुछ राशियों के लिए ये महीना प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा भी रह सकता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का मासिक लव राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला साबित हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रहा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
वृषभ राशि
महीने की शुरुआत भले ही थोड़ी चिंताजनक हो और किसी तीसरे शख्स की वजह से पार्टनर के साथ दूरियां पैदा हों लेकिन महीने का अंत सुखद रह सकता है। 18 अगस्त के बाद पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रह सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन वालों को अगस्त के महीने में प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहना होगा। आपके प्रेम जीवन में उथल-पुथल मच सकती है और इसका कारण कोई तीसरा हो सकता है। विवाहित जातकों को भी बातचीत के दौरान सतर्कता बरतनी चाहिए।
कर्क कर्क
कर्क वालों के जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने इस राशि के कुछ लोग जा सकते हैं।
सिंह राशि
आपका जिद्दी स्वभाव प्यार के रिश्ते में दिक्कतें पैदा कर सकता है। अगर स्थिति को सुधारना चाहते हैं तो अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं और पार्टनर की बातों को भी समझने की कोशिश करें।
कन्या राशि
कन्या वालों यह महीना प्रेम जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है क्योंकि शुक्र का गोचर आपकी राशि में होगा जहां शुक्र नीच अवस्था में होंगे। पार्टनर से शक करना आपके लिए भारी पड़ेगा। आपसी संबंधों को सुधारने के लिए बातचीत करें, किसी तीसरे को रिश्ते में दखल न देने दें।
तुला राशि
आपका पार्टनर इस महीने एक सच्चे दोस्त की तरह आपका साथ देगा। आप गलतफमियों को दूर करने के लिए प्रयास करते भी देखे जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आपसी मसलों को सुलझाने के लिए आप किसी समझदार व्यक्ति की सहायता ले सकते हैं। महीने के मध्य के बाद रिश्ते में आयी कड़वाहट दूर हो सकती है।
धनु राशि
धनु वालों के लिए यह महीना बेहद खास रह सकता है। सिंगल लोग इस महीने मिंगल कर सकते हैं वहीं कुछ लोगों की मुलाकात पुराने लव पार्टनर से भी हो सकती है। विवाहित जीवन में सुखद फल आपको मिल सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोग पार्टनर के साथ अच्छा समय इस महीने बीता सकते हैं। आपसी प्रेम और भरोसा बढ़ेगा। कुछ लोग प्रेम संबंध को विवाह के बंधन में बांधने की ओर भी आगे बढ़ेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ वालों को जीवनसाथी या फिर लव पार्टनर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से पार्टनर से नहीं मिले हैं उनकी मुलाकात अगस्त के महीने में हो सकती है।
मीन राशि
मीन वालों को अगस्त के महीने में संभलकर रहना होगा। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान नहीं करेंगे तो प्रेम जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। अहम को रिश्ते के बीच न आने दें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
भद्र महापुरुष राजयोग में शुरू हो रहा अगस्त, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बड़ा धन लाभ होने के योग









