Last Updated:
India’s Affair Capital: तमिलनाडु का कांचीपुरम शहर अब तक अपने भव्य मंदिरों और प्रसिद्ध रेशमी साड़ियों के लिए जाना जाता था. लेकिन इस बार यह एक अलग वजह से चर्चा में है. एश्ले मैडीसन की नई रिपोर्ट के अनुसार, यह शहर भारत में सबसे अधिक नए साइन-अप वाला शहर बन गया है.
तमिलनाडु का कांचीपुरम शहर अब तक अपने भव्य मंदिरों और प्रसिद्ध रेशमी साड़ियों के लिए जाना जाता था. लेकिन इस बार यह एक अलग वजह से चर्चा में है. एश्ले मैडीसन की नई रिपोर्ट के अनुसार, यह शहर भारत में सबसे अधिक नए साइन-अप वाला शहर बन गया है. एश्ले मैडीसन एक ऐसा ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म है, जो एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की तलाश करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है. मई 2026 की “Summertime Stealth Mode” रैंकिंग में कांचीपुरम लगातार दूसरे साल पहले स्थान पर रहा है.
इस सूची में कांचीपुरम ने चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली और गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया. इसके बाद कोयंबटूर, तिरुवल्लूर और चेन्नई का स्थान रहा. इससे साफ है कि इस बार दक्षिण भारत के शहरों का दबदबा देखने को मिला.
कांचीपुरम को आमतौर पर धार्मिक और पारंपरिक शहर माना जाता है. यहां हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं. ऐसे में इस शहर का लगातार दूसरे साल इस सूची में टॉप पर आना लोगों के लिए हैरानी की बात बन गया और सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हुई. इतना ही नहीं इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने एक साल में वैश्विक रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. भारत 8वें स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे प्लेटफॉर्म रिश्तों में बेवफाई को बढ़ावा देते हैं और विश्वास को कमजोर करते हैं. वहीं, दूसरे लोग मानते हैं कि ये आंकड़े केवल समाज में बदलती सोच और उन मुद्दों को दिखाते हैं जिन पर पहले खुलकर बात नहीं होती थी. इतना जरूर है कि भारत की रिलेशनशिप कल्चर तेजी से बदल रही है और कांचीपुरम इस चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गया है.
इस साल Gleeden नाम का भी एक एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर डेटिंग प्लेटफॉर्म ने भी दावा किया कि भारत में उसके 40 लाख से अधिक यूजर्स हो चुके हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि युवा और शहरी आबादी के बीच शादी और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर सोच में बदलाव आ रहा है.









