कभी-कभी जीवन में ऐसे पल आते हैं जो सालों के इंतजार को एक पल में खत्म कर देते हैं और दिल को छू जाते हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक परिवार के साथ ठीक ऐसा ही हुआ। 52 लंबे वर्षों तक परिवार में सिर्फ बेटों का स्वागत होता रहा। बेटियों की किलकारियां घर में गूंजने का इंतजार पीढ़ियों से चल रहा था। आखिरकार वो खास दिन आ गया जब परिवार में नन्ही बेटी का जन्म हुआ और खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डॉ. बेला शाह जैन ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है और अब ये काफी वायरल हो रहा है। कैप्शन में लिखा था, ‘कभी-कभी चमत्कार पीढ़ियों में होते हैं। 52 वर्षों तक केवल बेटों के जन्म के बाद, इस परिवार को आखिरकार एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। यह एक ऐसा दिन है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।’
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @the_gynaexpert नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन थिएटर से नवजात शिशु को बाहर लाए जाने पर परिवार खुशी और उत्साह के साथ उसके जन्म का जश्न मना रहा है। इस भावुक क्षण ने ऑनलाइन कई लोगों को प्रभावित किया, जिन्होंने परिवार को बधाई दी और कई वर्षों बाद बेटी के जन्म के अपने अनुभवों को शेयर किया। बच्चे की मां मुस्कान अग्रवाल ने अपनी इस यात्रा में साथ देने के लिए डॉ. बेला शाह जैन को धन्यवाद दिया। पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, ‘हम बहुत भाग्यशाली हैं कि आप हमारी इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थीं और आपने इसे इतना सुगम बनाया और हर कदम पर हमारी मदद की। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप हमारे और हमारे परिवार के लिए सब कुछ हैं।’
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘मेरी दादी कहती थीं कि जब एक लड़की का जन्म होता है, तो भगवान और प्रकृति उसके माता-पिता और पूर्वजों के पापों को क्षमा कर देते हैं। हर किसी को बेटी होने का सौभाग्य नहीं मिलता।’
दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मेरे परिवार में 80 से अधिक वर्षों के बाद एक बच्ची का जन्म हुआ है।’
तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘जब कोई परिवार बेटे के जन्म की तरह ही उत्साह से बेटी के जन्म की उम्मीद करता है, तो मेरा दिल हमेशा खुशी से भर जाता है। कई साल और दशक बीत चुके हैं, और मुझे पता है कि समय बदल गया है, लेकिन फिर भी मुझे बहुत खुशी होती है।’
चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘पूरे परिवार को बधाई। नन्ही राजकुमारी को ढेर सारा प्यार।’
पांचवें यूजर ने लिखा कि, ‘हमारे घर में भी ऐसा ही होता है।’
छठे यूजर ने लिखा कि, ‘इस दुनिया में जन्म लेने वाली हर लड़की को ऐसा ही हार्दिक और प्यार भरा स्वागत मिले।’
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘लड़की का जश्न इसी तरह मनाया जाना चाहिए, हर बार।’
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें –









