Love Story: इटली की पीएम मेलोनी की आंखें टकराईं, होठों पर मुस्कुराहट, यूं शुरू हुई एक प्रेम कहानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


होमफोटोनॉलेज

इटली की पीएम मेलोनी की आंखें टकराईं, होठों पर मुस्कुराहट, शुरू हुई प्रेम कहानी

Last Updated:

इटली और इटली की प्रधानमंत्री जिर्योजिया मेलोनी भारत में फिर चर्चा में आ गई हैं. वजह है भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां का दौरा. जो पांच देशों की यात्रा के दौरान इटली पहुंच चुके हैं. मेलोनी की चर्चा होते ही मीडिया में उनकी सुंदरता, स्टाइल और लव स्टोरी की भी चर्चा होने लगती है. जानते हैं कैसी थी उनकी प्रेम कहानी

इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी 49 साल की हैं. कहा जाता है कि इटली की प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने खुद को साबित कर दिया है. हालांकि मीडिया में उनकी खूबसूरती की चर्चाएं भी खूब होती हैं. दुनियाभर के मीडिया में उनका स्टाइल भी खूब सुर्खियां बनता है.

मीडिया कैमरामैन उनकी फोटो के दीवाने हैं. उनके उस लव अफेयर की चर्चा भी गाहे बगाहे हो ही जाती है, जब उन्हें किसी से ऐसा प्यार हुआ कि दोनों एक दूसरे के हो गए लेकिन जिंदगी में एक मोड़ ऐसा भी आया जब दस साल की प्यार भरी जिंदगी के बाद उन्होंने उससे रिश्ता तोड़ लिया.

मेलोनी की खूबसूरती पर सोशल मीडिया में काफी चर्चा होती है, इंटरनेट यूजर्स उनकी तस्वीरों, वीडियो और अदाओं की जमकर तारीफ करते हैं, जिससे मीम्स और वीडियो वायरल होते रहते हैं. वे इटालियन सुंदरता के प्रतीक हैं. उनके बाल, त्वचा, और चेहरे की आकृति में प्राकृतिक आकर्षण है, जिससे इंटरनेट यूजर्स और मीडिया उनके दीवाने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने झुमका पहनकर फोटो पोस्ट की, जो भारतीय लोगों को बहुत पसंद आयी और वायरल भी हुई. वैसे मेलोनी की प्रेम कहानी भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब उन्होंने सत्ता संभाली थी तो देश और दुनिया में उन्हें लेकर असमंजस था लेकिन जिस तरह अस्थिर इटली को उन्होंने अब तक एक स्थिर सरकार दी है. साथ साथ यूरोपीय यूनियन में भी अपनी पार्टी को जिताकर खुद की स्थिति मजबूत की है, उससे जियोर्जिया मेलोनी ने खुद को इतालवी और यूरोपीय राजनीति में एक शक्तिशाली और प्रभावशाली नेता में बदल दिया है. (फाइल फोटो)

जियोर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को हुआ. उनकी उम्र अब 49 साल की है. वह सामाजिक आंदोलन तब कूदीं. जब केवल 15 वर्ष की थीं. बाद में उनका कद सियासत में बढ़ता गया. हालांकि उनके अतीत के बारे में कहा जाता है कि वह फासिस्ट विचारधारा से प्रभावित कट्टर दक्षिणपंथी नेता रही हैं.

अब बताते हैं कैसे शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी. दरअसल एक दिन उन्हें एक रैली के बाद एक टीवी चैनल में जाना था. दिनभर से भूखी थीं. शो के दौरान जैसे ही ब्रेक हुआ. उन्होंने तपाक से एक केला खा लिया. इसी समय उनकी आंखें एक टीवी जर्नलिस्ट से टकराई, जो उन्हें ही एकटक देख रहा था. दोनों की आंखें जब पल भर के लिए एक दूसरे पर ठहरीं तो दोनों की होठों ने मुस्कुराहट की जुंबिश दी. बस यहीं से शुरू हो गई एक प्रेम कहानी. (reuters)

इस टीवी जर्नलिस्ट का नाम एंड्रिया गिआम्ब्रुनो है. इसके बाद जब शो खत्म हुआ, तब दोनों मिले. बातचीत हुई. फिर बाहर भी मुलाकात हुई. मिलना-जुलना बढ़ा. प्यार का रंग और गाढ़ा होने लगा. फिर दोनों कपल बन गए. शादी तो नहीं की लेकिन पार्टनर बनकर रहने लगे.

सबसे मजेदार बात ये कि मेलोनी जहां प्रबल दक्षिण पंथी तो पार्टनर गिआम्ब्रुनो घोर वामपंथी. इसके बाद भी प्यार ने दो उलट लोगों को प्यार के धागे में बांध ही दिया. दोनों साथ में घर पर रहते. फिर करीब तीन साल बाद उनके एक बेटी हुई. 2016 में पैदा हुई इस बेटी का नाम जिनेव्रा रखा गया. मेलोनी सियासत में आगे बढ़ रही थीं. अपनी पार्टी बना चुकी थीं. ये पार्टी पहचान बना रही थी. गिआम्ब्रुनो अपने जर्नलिज्म में बिजी थे.

एक समय ये भी आया कि मेलोनी की पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली ने बहुमत हासिल किया और वो देश की प्रधानमंत्री बन गईं. हालांकि इसके साथ ही दोनों का रिश्ता भी खत्म होने वाला था. उनका पार्टनर गियाम्ब्रुनो ने अक्टूबर 2023 ने बलात्कार को लेकर आनएयर कोई ऐसी सेक्सिस्ट टिप्पणी की, जिस पर जबरदस्त विवाद हो गया.

मेलोनी को अगर पीएम पद के प्रतिष्ठा को बरकरार रखना था तो ये रिश्ता खत्म ही करना होता, जिसे लेकर अब तक बहुत टिप्पणियां की जा रही थीं. सवाल साख बचाने का था. लिहाजा मेलोनी ने सोशल मीडिया पर अपने करीब एक दशक पुराने रिश्ते की समाप्ति की घोषणा की. साथ में बिताए वर्षों और अपनी बेटी के लिए गियाम्ब्रुनो को धन्यवाद दिया.

मेलोनी की बेटी 10 साल की है. उसका नाम जिनेव्रा है. मेलोनी अपनी बेटी को अक्सर विदेशी दौरों में साथ लेकर जाती हैं. वह इसे लेकर व्हाइट हाउस भी गईं थीं. वह कहती हैं कि जब बेटी उनके साथ होती है तो वह ज्यादा मजबूत फील करती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

और पढ़ें