पत्नी ने मांगा तलाक तो फांसी के फंदे पर लटका पति, बच्चे ने मोबाइल से बनाया वीडियो, MNC में करता था काम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरियाणा के गुरुग्राम शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी द्वारा तलाक मांगने पर पति का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले एसोसिएट ऑपरेटर की पत्नी द्वारा तलाक मांगे जाने पर पति फांसी पर लटक गया। पुलिस की टीम इस पूरे मामले की जांच हत्या और आत्महत्या के एंगल से कर रही है।

7 साल के बेटे ने बनाया वीडियो

पुलिस ने यह भी बताया कि उनके 7 वर्षीय बेटे ने अपने पिता को फांसी पर लटकते हुए देखते हुए मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड किया, जबकि उनकी पत्नी उन्हें नीचे उतारने के लिए चिल्ला रही थी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 36 वर्षीय संजीव यादव के रूप में हुई है, जो डेन्सो कंपनी में एसोसिएट ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे।

पत्नी ने मांगा था तलाक

वे अमृतसर के मूल निवासी थे। गुरुग्राम के सूरत नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। संजीव की बहन किरण का आरोप है कि उनके भाई और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी ने तलाक मांगा था। अन्यथा उनके भाई फांसी नहीं लगाते।

फांसी पर लटका हुआ मिला शव

परिवार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, संजीव यादव का शव गुरुवार को फांसी पर लटका हुआ मिला। उस समय घर में केवल उनकी पत्नी मनप्रीत कौर और उनका सात वर्षीय बेटा ही मौजूद थे। मनप्रीत ने तुरंत अपने परिवार और संजीव के माता-पिता को आत्महत्या की सूचना दी।

बेटे की हत्या की रची गई साजिश- पिता का छलका दर्द

संजीव के पिता रामसेवक यादव ने बताया कि संजीव और उनकी पत्नी मनप्रीत कौर के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि उनकी बहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की साजिश रची है।

किरण का कहना है कि उनके भाई की मौत के हालात की जांच होनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने आत्महत्या नहीं की है। पंखे से लटकते हुए संजीव का वीडियो उन्हें संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि उनका कहना है कि उनके भाई का वजन 100 किलो से अधिक था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके भाई की पत्नी उनसे तलाक लेना चाहती थी।

अप्रैल 2018 में हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, संजीव और अंबाला निवासी मनप्रीत कौर की लव मैरिज 29 अप्रैल, 2018 को हुई थी। दोनों की मुलाकात करीब 8 साल पहले गुरुग्राम की ‘डेन्सो’ कंपनी में काम करते समय हुई थी और बाद में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद से संजीव गुरुग्राम में ही रह रहे थे। मनप्रीत ने 2019 में एक बेटे को जन्म दिया और उसके कुछ समय बाद ही नौकरी छोड़ दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत का सही कारण पता चलेगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। (PTI के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: 

गर्लफ्रेंड के कमरे में मिला युवक का सड़ा-गला शव, दोस्त के साथ मिलकर की हत्या; फरार





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें