Last Updated:
सबा आज़ाद ने वेब सीरीज Whos Your Gynac Season 2 के बीच इंटरव्यू में कहा, महिलाएं करियर के साथ घर की भावनात्मक जिम्मेदारी भी उठाती हैं. सबा का शादी में महिलाओं की भूमिका पर राय समाज की टॉक्सिसिटी पर सीधा तंज है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद इन दिनों अपनी वेब सीरीज Who’s Your Gynac? Season 2 को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने रिश्तों, महिलाओं की जिम्मेदारियों और मानसिक दबाव जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की. सबा की बातें आज के समाज की सच्चाई को दिखाती हैं, जहां महिलाएं आज भी घर और रिश्तों की भावनात्मक जिम्मेदारी ज्यादा उठाती हैं.
सबा ने आईएनएस से बात करते हुए बताया कि “सब कुछ पा लेना” पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग मायने रखता है. समाज अक्सर महिलाओं से उम्मीद करता है कि वे करियर के साथ-साथ घर, परिवार और रिश्तों को भी पूरी तरह संभालें. वहीं पुरुषों से भावनात्मक जिम्मेदारियों को निभाने की उतनी उम्मीद नहीं की जाती. यही असंतुलन कई रिश्तों में तनाव की वजह बनता है. जब एक व्यक्ति लगातार भावनात्मक मेहनत करता है और दूसरे से उतनी भागीदारी नहीं मिलती, तो रिश्ते में थकान और दूरी बढ़ सकती है.
प्राइवेसी जरूरी
आज सोशल मीडिया के दौर में लोगों की निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बन जाती है. जबकि यह स्थिति मानसिक दबाव बढ़ा सकती है. लगातार लोगों की राय और सोशल मीडिया की चर्चा किसी भी व्यक्ति के आत्मविश्वास और निजी जीवन को प्रभावित कर सकती है. इसलिए रिश्तों में प्राइवेसी और भावनात्मक सुरक्षा बहुत जरूरी होती है.
तनाव से निपटने का तरीका
तनाव और भावनात्मक दबाव से निपटने को लेकर सबा ने बताया कि वह क्रिएटिव कामों का सहारा लेती हैं. उनके मुताबिक, कला और अभिव्यक्ति भावनाओं को समझने और संभालने का अच्छा तरीका है. रिलेशनशिप एक्सपर्ट भी मानते हैं कि संगीत, लेखन, पेंटिंग या किसी पसंदीदा हॉबी के जरिए इंसान अपने तनाव को कम कर सकता है. इससे मन हल्का होता है और भावनाओं को सही दिशा मिलती है.
एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी भी रिश्ते में हंसी-मजाक और हल्का माहौल बहुत जरूरी होता है. जो परिवार साथ बैठकर हंसते हैं, उनमें भावनात्मक जुड़ाव ज्यादा मजबूत रहता है. छोटी-छोटी खुशियां और खुलकर बातचीत रिश्तों को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…
और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
New Delhi,Delhi









