साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: मिथुन-सिंह सहित 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, धनु सहित 4 राशियां रहें सतर्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अगस्त के इस सप्ताह की शुरुआत 3 अगस्त से होगी और 9 अगस्त को यह हफ्ता समाप्त होगा। इस हफ्ते में कर्क राशि में बुध ग्रह का गोचर 5 तारीख को होगा वहीं मंगल 2 अगस्त को मिथुन में गोचर कर चुके हैं। वहीं मीन में शनि वक्री चाल चल रहे हैं और सूर्य-गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं। इस सप्ताह में बुध के गोचर से कर्क राशि में त्रिग्रही योग भी बनेगा जिसके चलते कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रह सकता है। पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल। 

मेष राशि

मेष वालों को प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी डील में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। रुका धन वापस आएगा और साथ ही निवेश से भी इस राशि वाले लाभ पा सकते हैं। 

वृषभ राशि 

आपकी नेटवर्किंग इस हफ्ते काम आएगी जिसके चलते कारोबार में लाभ मिल सकता है। साथ ही कुछ लोगों की आमदनी भी इस महीने बढ़ सकती है। हालांकि, फिजूलखर्च करने से आपको बचना होगा। 

मिथुन राशि 

इस सप्ताह मंगल आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते आपकी जमा पूंजी बढ़ सकती है। निवेश किए गए धन से भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

कर्क राशि

आपने बीते समय में आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो योजनाएं बनाई थीं वो सफल हो सकती हैं। आय के नए स्रोत भी इस राशि वालों को मिल सकते हैं। 

सिंह राशि

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनूकल साबित हो सकता है। विदेशी स्रोतों से कुछ राशियों को धन लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि लेन-देन करते समय सतर्कता बरतें। 

कन्या राशि 

बुध का गोचर आपके एकादश भाव यानि लाभ भाव में इस हफ्ते होगा। इसलिए कन्या वालों को आर्थिक लाभ प्राप्त करने के कई मौके मिल सकते हैं। 

तुला राशि

व्यापार में वित्तीय लाभ इस राशि के कुछ जातकों को मिलने के योग हैं। नौकरी पेशा लोगों की आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। 

वृश्चिक राशि

भाग्य का वृश्चिक राशि के जातकों को साथ मिल सकता है जिसके चलते आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। हालांकि सही बजट सप्ताह में आपको बनाकर आगे बढ़ना होगा। 

धनु राशि

सप्ताह की शुरुआत में पैसा खर्च हो सकता है लेकिन मध्य सप्ताह के बाद आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि, किसी भी तरह का निवेश बिना सलाह के न करें।

मकर राशि 

धन से जुड़े मामलों को लेकर मकर वालों को सतर्कता इस सप्ताह बरतनी चाहिए। उधार का लेन-देन बहुत समझदारी के साथ करें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के नौकरी पेशा लोगों को आमदनी में वृद्धि मिलने के योग हैं। हालांकि, गैर-जरूरी चीजों पर धन खर्च करने से सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। 

मीन राशि

पैसों का निवेश इस राशि के जातकों को बेहद सोच-समझकर इस हफ्ते करना होगा। सट्टेबाजी से भी बचें नहीं तो आर्थिक हानी हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

सूर्य-गुरु और बुध का त्रिग्रही योग बना सकता है 3 राशियों को मालामाल, 5 से 17 अगस्त तक का समय रहेगा बेहद शुभ





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें