नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। शानदार वीएफएक्स और दमदार कलाकारों की टोली देखने के बाद अब दर्शकों में फिल्म की रिलीज का इंतजार मुश्किल हो गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ‘श्रीराम’ की भूमिका निभा रहे हैं, साई पल्लवी ‘माता सीता’ की, यश ‘रावण’ की भूमिका निभा रहे हैं और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ की। ट्रेलर में भी इन कलाकारों की व्यापक झलक देखने को मिली। ‘शूर्पणखा’ के किरदार में रकुल प्रीत सिंह ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, लेकिन क्या आप जानते हैं इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में शूर्पणखा के पति और दानव कुल के सेनापति विद्युत्जिह्व का किरदार कौन निभा रहा है?
विवेक ओबेरॉय बने विद्युत्जिह्व
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कालकेय दानव कुल के राजकुमार और सेनापति विद्युज्जिह्व की भूमिका में कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे। पौराणिक कथाओं और रामायण ग्रंथ के अनुसार, विद्युत्जिह्व की शादी लंकापति रावण की बहन शूर्पणखा से हुई थी। विद्युत्जिह्व ने शूर्पणखा से गुपचुप विवाह रचाया था और रावण से उसकी शत्रुता था, जिसके चलते रावण ने विद्युत्जिह्व का वध कर दिया था, हालांकि नितेश तिवारी की फिल्म में विवेक के स्क्रीन टाइम और उनकी भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ट्रेलर में उनका किरदार काफी दमदार लग रहा है।
क्या विद्युत्जिह्व के अंत से जुड़ा था रावण का अंत?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, विद्युत्जिह्व एक पराक्रमी योद्धा और कालकेय दानव कुल का राजकुमार था। वह राक्षस कुल से संबंध रखता था और रावण का शत्रु था। कालकेय वंश, देवताओं और कई बार अन्य असुर राजाओं से संघर्ष करता था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, विद्युत्जिह्व ने रावण की बहन शूर्णखा से गंधर्व विवाह किया था, लेकिन रावण ने कभी इस विवाह को स्वीकार नहीं किया। कथाओं के अनुसार, रावण जब विश्वविजय पर निकला तो धरती और स्वर्ग पर अपना अधिकार जमाने के बाद जब पाताल लोक पहुंचा तो वहां उसकी मुलाकात विद्युत्जिह्व से हुई। विद्युत्जिह्व ने रावण का साथ देने से इनकार कर दिया और युद्ध का फैसला किया। दोनों के बीच हुए युद्ध में विद्युत्जिह्व मारा गया। जिसके बाद गुस्से में आकर शूर्पणखा ने अपने ही भाई यानी रावण को श्राप दिया कि जिस घमंड ने उसका सुहाग उजाड़ा है, वही रावण के अंत का भी कारण बनेगा।
रामायण की कास्ट और रिलीज
रामायण का ट्रेलर हाल ही में 30 जुलाई को ही ब्रह्म मूहूर्त में जारी किया गया। इस फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल निभा रहे हैं। वह परशुराम और प्रभु श्रीराम की भूमिका में दिखाई देंगे। रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, आदिनाथ कोठारे, फैसल खान, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ में कौन निभा रहा ‘राम’ के भाईयों और दुश्मन का किरदार? फैसल मलिक बने कुंभकर्ण, कौन बना भरत?








