समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन जब से शुरू हुआ है, लगातार चर्चा में बना हुआ है। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पिछले एपिसोड में राघव जुयाल और मुनव्वर फारुकी बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए थे, जिनके साथ समय रैना ने जमकर मस्ती की। और अब शो एक और मजेदार एपिसोड के साथ वापस आ गया है। इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए और शो को जमकर एंजॉय करते नजर आए। इस नए एपिसोड में कॉमेडियन गौरव मदान ने भी खूब वाहवाही लूटी। यही नहीं उन्होंने जजों से 10 में से 10 का परफेक्ट स्कोर पाकर शो में 1 लाख रुपये जीते। चलिए जानते हैं गौरव मदान के बारे में।
गौरव मदान ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में जीते 1 लाख रुपये
स्टेज पर आकर गौरव मदान ने गिटार बजाते हुए स्टैंड-अप कॉमेडी की और अरिजीत सिंह के हिट सॉन्ग ‘खामोशियां’ को एक अलग और मजेदार लीरिक्स के साथ पेश किया, जिससे उन्हें जजों और दर्शकों से खूब तारीफ मिली और सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। करण औजला और अन्य लोगों के पैनल ने उनके परफॉर्मेंस को खूब एंजॉय किया और उन्हें 10 का परफेक्ट स्कोर दिया, जिससे उनका औसत जज स्कोर 10 हो गया। दिलचस्प बात यह है कि स्टेज पर आने से पहले उन्होंने भी खुद को यही स्कोर दिया था, जिसके चलते उन्होंने 1 लाख का नकद पुरस्कार जीत लिया।
गौरव मदान कौन हैं?
गौरव मदान की बात करें तो वह भी एक कॉमेडियन हैं। वह पिछले पांच सालों से स्टैंड-अप कॉमेडी कर रहे हैं और इंस्टाग्राम पर भी उनके काफी फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 39.1K लोग फॉलो करते हैं और अब समय रैना के शो के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने की भी काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि पिछले कंटेस्टेंट्स को भी इसका काफी फायदा मिला था।बातचीत के दौरान, गौरव ने बताया कि उन्होंने यह गाना छह महीने पहले लिखा था और वे पिछले पांच-छह सालों से स्टैंड-अप कॉमेडी कर रहे हैं।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के एपिसोड 4 पर इंटरनेट की प्रतिक्रिया
जब से करण औजला वाला ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का एपिसोड 4 आया है, सोशल मीडिया पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने इसे ‘बिना किसी शक के, अब तक का ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2′ का सबसे बेहतरीन एपिसोड’ बताया तो कुछ का कहना था कि इस एपिसोड को देखने के बाद उन्हें इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 1 वाला एहसास मिला। वहीं कुछ यूजर्स ने गौरव मदान की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। एक यूज़र ने लिखा, ‘इस सीजन के सबसे बेहतरीन और काबिल कंटेस्टेंट को ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट S2′ का विनर बनाया गया है।’









