अगस्त का यह सप्ताह 3 राशियों के लिए रह सकता है भाग्यशाली, करियर में उन्नति और समाज में मान-सम्मान मिलने के योग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अगस्त का यह सप्ताह 3 तारीख से शुरू होगा और 9 अगस्त को इसकी समाप्ति होगी। इस सप्ताह में कर्क राशि में बुध के गोचर से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा वहीं शुक्र, मंगल भी अपनी राशि बदल चुके होंगे। ऐसे में कुछ राशियों के लिए अगस्त का यह सप्ताह भाग्यशाली साबित हो सकता है। इन राशियों को भाग्य का साथ मिल सकता है और उन्नति के पथ पर ये लोग अग्रसर हो सकती हैं। आइए साप्ताहिक लकी राशिफल से जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

तुला राशि

आपके लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। भाग्य आपका साथ इस हफ्ते में दे सकता है। आपके कर्म भाव में तीन ग्रहों का होना करियर के क्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला होगा। सूर्य, बुध और गुरु की स्थिति के चलते आपको आमदनी में वृद्धि देखे को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहा जा सकता है। इसके साथ ही जो लोग अपना काम शुरू करने का विचार बना रहे थे उनको भी सही दिशा मिल सकती है। समाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक वालों आपके भाग्य के भाव में शुभ ग्रह गुरु के साथ ही सूर्य और बुध भी इस सप्ताह में रहेंगे। इसलिए भाग्य का आपको साथ मिल सकता है और कई बिगड़े काम भी बन सकते हैं। जो लोग प्रमोशन की उम्मीद कर रहे थे उनका सपना साकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा माहौल इस हफ्ते देखने को मिल सकता है। कहीं धन अटका हुआ था तो वापस मिलने के योग हैं। आपके द्वारा सामाजिक स्तर पर जो काम किए गए हैं उनके लिए सम्मानित आपको किया जा सकता है। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में इस सप्ताह वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही किस्मत का सहयोग भी आपको मिलेगा। कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम इस सप्ताह में आपको मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे उनको सफलता मिलने के योग हैं। कुछ बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के भी योग हैं। इसके साथ ही आपके वैवाहिक और प्रेम संबंधों में भी सुखद बदलाव इस सप्ताह में आ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सूर्य-गुरु और बुध का त्रिग्रही योग बना सकता है 3 राशियों को मालामाल, 5 से 17 अगस्त तक का समय रहेगा बेहद शुभ





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें